सहेली के बहकावे में आई 10वीं की छात्रा का जंगल में सारी रात रेप हुआ, बांधकर पीटा - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपनी सहेली के बहकावे में आई कक्षा 10 की 16 वर्ष की छात्रा का दो लड़कों ने पूरी रात रेप किया और बांधकर बेरहमी से पीटा। रात 11:00 बजे घर से निकली लड़की दूसरे दिन सुबह 12:00 बजे वापस लौट कर आई। स्थिति इतनी गंभीर थी कि पीड़ित परिवार 5 दिन तक सदमे में रहा। 

रात 11:00 बजे से सहेली के साथ गई थी लड़की

ग्वालियर जिले के अंतर्गत झांसी रोड हाइवे पर बसे रौरा में रहने वाली 16 वर्षीय दसवीं की छात्रा सभी भाई-बहन में सबसे बड़ी है। पुलिस ने बताया लड़की की सहेली कृष्णा और उसके बॉयफ्रेंड शिवराज गुर्जर ने लड़की को मिस गाइड कर दिया था। 31 अक्टूबर की रात 11:00 बजे जब लड़की के पिता खेत में पानी देने गए थे और मां घर पर सो रही थी। तब अपनी सहेली के बहकावे में आई लड़की उसके साथ घर से दूर चली गई। यहां सहेली के बॉयफ्रेंड शिवराज गुर्जर मिला जो उसे गांव के पीछे जंगल में ले गया। जंगल में सुमित गुर्जर और एक अन्य युवक पहले से मौजूद थे। सब कुछ प्लानिंग के तहत हो रहा था। 

सहेली के बॉयफ्रेंड ने दो दोस्तों से रेप करवाया

शिवराज सिंह ने लड़की को अपने दोस्त सुमित गुर्जर के पास छोड़ और उसके साथी को लेकर वहां से चला गया। सुमित गुर्जर ने लड़की के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद शिवराज गुर्जर और दूसरा अज्ञात युवक वापस आए। इस बार शिवराज और सुमित चले गए और अज्ञात युवक वहीं पर रहा। लड़की ने जब अज्ञात लड़के का विरोध करना शुरू किया तो उसने लड़की को बांधकर पहले बेरहमी से मारा पीटा और उसके बाद बलात्कार किया। इस दौरान विकास गुर्जर नाम का एक युवक गांव में पहरेदारी कर रहा था। 

यहां उल्लेख करना अनिवार्य है कि पोक्सो एक्ट के तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चों को उनके पैरेंट्स की मर्जी के बिना कहीं पर भी ले जाना, अपहरण माना जाता है। फिजिकल रिलेशन बनाना बलात्कार माना जाता है। फिर चाहे इसमें बच्चों की अपनी सहमति क्यों न शामिल हो।

 


लड़की को लेकर सारी रात जंगल में छुपे रहे

सबका सोचना था कि पिता खेत से सुबह वापस आएंगे और मां भी सुबह जागेगी परंतु ऐसा नहीं हुआ। रात में ही लड़की है गायब होने का पता चल गया। इसके कारण सभी लोग जंगल में छुपे रहे। 1 नवंबर को सुबह 12:00 बजे तक जब लड़की का कुछ पता नहीं चला तो घर वाले मामला दर्ज करवाने के लिए पुलिस थाने जाने लगे। इस स्थिति से बचने के लिए लड़कों ने लड़की को वापस घर भेज दिया। 

सहेली, उसका बॉयफ्रेंड, दोनों दोस्त और खबरी सब जेल जाएंगे

काउंसलिंग के बाद घर वालों को पूरी कहानी का पता चला। 5 दिन तक परिवार में तनाव की स्थिति रही। अंत में लड़की के परिवार वालों ने कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया और पुलिस थाने जाकर मामला दर्ज करवाया। बिलौआ थाना प्रभारी अभय सिंह ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!