मध्य प्रदेश के 12 कलेक्टर एसपी पर गंभीर चुनावी आरोप, तीन अधिकारियों से तो बीजेपी कांग्रेस दोनों नाराज

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के 12 कलेक्टर एसपी पर गंभीर चुनावी आरोप लगे हैं। कुछ अधिकारियों पर कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाए हैं तो कुछ अधिकारियों पर भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाए हैं। इस लिस्ट में तीन अधिकारी ऐसे हैं जिन पर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने आरोप लगाए हैं। कुछ आप ऐसे हैं जो यदि प्रमाणित हो गए तो संबंधित अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा हेतु अपनी योग्यता को सकते हैं।

मध्य प्रदेश के किस आईएएस-आईपीएस अधिकारी पर कौन सा चुनावी आरोप लगा

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रिजु बाफना- भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कलेक्टर मैडम ने वोटिंग प्रतिशत कम करवाया।
भिंड कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव - भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने इनकी शिकायत की है। श्री संजीव श्रीवास्तव ने चुनाव के ठीक 1 दिन पहले भिंड जिले में दो पहिया वाहनों तक पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके कारण भाजपा नाराज हो गई थी। हाल ही में कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्षडॉ गोविंद सिंह ने श्री संजीव श्रीवास्तव IAS पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
रतलाम कलेक्टर श्री भास्कर लक्षकार- भाजपा ने आरोप लगाया है कि रतलाम विधानसभा के बूथ क्र. 222 में निर्वाचन अधिकारी द्वारा जान बूझकर धीमी गति से मतदान कराकर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित किया है। शिकायत के बाद भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई नहीं की।
अशोक नगर कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी - कांग्रेस पार्टी ने शिकायत की थी। इसके लिए हाईकोर्ट जबलपुर के आदेश को आधार बनाया, जिसमें उन्हें चुनाव ड्यूटी से हटाने के निर्देश दिए गए थे।
सागर कलेक्टर श्री दीपक आर्य - कांग्रेस पार्टी ने सुरखी विधानसभा से प्रत्याशी और मंत्री गोविंद राजपूत को लाभ पहुंचाने के लिए वाहन का एक दिन का खर्च 2500 से घटाकर 1250 रुपए करने का आरोप आरोप लगाया।
सीधी कलेक्टर श्री साकेत मालवीय - सिंगरौली जिला पंचायत सीईओ रहे हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने तीन साल की पदस्थापना पर चुनाव आयोग की गाइडलाइन के विरुद्ध पदस्थ बताते हुए हटाने की मांग की गई थी।
सतना कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा - कांग्रेस पार्टी ने शिकायत की थी कि श्री अनुराग वर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी के साथ खड़े होकर शपथ ली थी। 
दतिया कलेक्टर श्री संदीप माकिन - कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा के प्रत्याशी एवं मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का सपोर्ट कर रहे हैं। 

इन IPS अफसरों की शिकायत

निवाड़ी पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल- भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि श्री जायसवाल ने केवल भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आचार संहिता के उल्लंघन को नजर अंदाज किया। 
मुरैना एसपी श्री शैलेंद्र सिंह चौहान पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में काम करने का आरोप।
दतिया एसपी श्री प्रदीप शर्मा पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में काम करने का आरोप।
जबलपुर एसपी श्री आदित्य प्रताप सिंह पर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करने का आरोप। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!