BHOPAL NEWS - उत्तर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ने 18 नेताओं को निष्कासित किया

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की उत्तर विधानसभा में इस बार काफी उथल-पुथल मची हुई है। यहां के सर्वमान्य नेता श्री आरिफ अकील, बीमारी के कारण चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे को उत्तराधिकारी घोषित किया और इस बात को लेकर कांग्रेस पार्टी में बगावत हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने उत्तर विधानसभा के 18 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी श्री राजीव सिंह ने शहर कांग्रेस कमेटी भोपाल के अध्यक्ष श्री प्रवीण सक्सेना को बताया कि भोपाल उत्तर के अधिकृत प्रत्याशी आतिफ आरिफ अकील द्वारा बताया गया है कि, कांग्रेस पार्टी के नेता निर्दलीय प्रत्याशी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसमें पूर्व पार्षद एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य शामिल हैं। सभी को आगामी 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। 

कांग्रेस से निष्कासित भोपाल के नेता

1. शाहिद अली
2. अ. शफीक खान
3. शबाना शाहिद अली
4. सैयद मुनव्वर अली
5. अन्सार अन्सारी
6. मो. इजहार
7. मोनिस इजहार
8. अलीम अली
9. नवेद खान
10. रवि रैकवार
11. वाहिद
12. निखिल सोनगरा
13. राहुल सिंह भदौरिया
14. शारिक आलम
15. फारूख खान
16. परवेज अहमद कादरी
17. मसरूर अहमद कादरी
18. मो. इरशाद 

उल्लेखनीय है कि उत्तर विधानसभा में श्री आरिफ अकील की अनुपस्थिति में उनका सारा काम संभालने वाले उनके छोटे भाई आमिर अखिल निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि यदि श्री आरिफ वकील का कोई उत्तराधिकारी हो सकता है तो वह स्वयं है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!