BHOPAL NEWS - 45 साल की महिला ने ठेकेदार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 45 साल की हाउसकीपिंग का काम करने वाली एक महिला ने ठेकेदार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि वह ठेकेदार के साथ केरवा डैम घूमने के लिए गई थी। ठेकेदार यहां से उसे जंगल में ले गया और उसकी मर्जी के बिना उसके साथ संबंध बनाएं। महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इससे पहले भी दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन रहे हैं।

जनवरी में रिलेशन बने थे फिर ब्रेकअप हो गया था

महिला थाना पुलिस ने बताया कि नीलबड़ निवासी 45 साल की महिला घरों में हाउसकीपिंग का काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी ठेकेदार मुकेश वर्मा से उसकी पहचान थी। दोनों में पहचान होने के कारण बातचीत चलती। इसके साथ ही मुकेश उसे लिफ्ट देने के बहाने घर तक अपनी बाइक से छोड़ने लगा। जनवरी 2023 में आरोपित उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया था। इसके बाद महिला ने उससे बात करना बंद कर दिया। 24 नवंबर को आरोपी उसे केरवा डैम में घुमाने के बहाने बुलाया। वह बाइक से रात करीब 10 बजे केरवा जंगल में लेकर पहुंचा। वहां डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट भी की थी।


महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार नहीं किया गया था। पुलिस मामले की इन्वेस्टीगेशन कर रही है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!