---------

BHOPAL NEWS - हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर दीपक नायक अंडरग्राउंड, क्राइम ब्रांच को तलाश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर दीपक नायक की क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ छिंदवाड़ा की एक लड़की ने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। डॉक्टर नायक ना तो अपने घर पर है और ना ही हॉस्पिटल आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के डर से कहीं छुप गए हैं। 

छिंदवाड़ा से भोपाल इलाज कराने आई लड़की का 14 दिन तक बलात्कार

महिला थाने की प्रभारी इंस्पेक्टर शिल्पा कौरव ने बताया कि छिंदवाड़ा की रहने वाली लड़की अपने गले का इलाज करवाने के लिए भोपाल में स्थित शासकीय हमीदिया अस्पताल आई थी। उसने अपनी शिकायत में बताया है कि, यहां डॉक्टर दीपक नायक ने उसका इलाज किया। इस दौरान उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज कर लिया था। फॉलो के दौरान बातचीत होती रही। फिर डॉक्टर दीपक ने उसे चेकअप के लिए भोपाल बुलाया। इस बार अस्पताल नहीं बल्कि अपने घर बुलाया। उनके घर पर कोई नहीं था। अस्पताल में भर्ती करने के बहाने अपने घर पर बंधक बना लिया। शिकायत के अनुसार दिनांक 15 अक्टूबर से 14 दिनों तक लड़की को अपने घर में रखा और उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाएं। 

पुलिस का कहना है कि, लड़की किसी तरह डॉक्टर के घर से भाग जाने में कामयाब हो गई और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची। शिकायत के आधार पर डॉक्टर नायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी गई है। अपनी गिरफ्तारी के दर से डॉक्टर नायक किसी अज्ञात स्थान पर छुप गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });