BHOPAL NEWS - विवाहिता ने पुलिस थाने में लड़की को पीटा, मामला दर्ज, इन्वेस्टिगेशन शुरू

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा पुलिस थाने के भीतर एक विवाहित महिला ने एक लड़की की पिटाई लगा दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जानकारी मिली है कि रात 1:00 बजे यह लड़की महिला के पति के पीछे-पीछे उसके घर तक आ गई थी। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए प्रकरण की कहानी वास्तविक नहीं लगती, बल्कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामला दिखाई देता है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही है। 

भोपाल में रात 1:00 बजे लड़की पीछा करते हुए विवाहित पुरुष के घर पहुंच गई

भोपाल की कोहेफिजा थाना पुलिस ने बताया कि घटना दिनांक 16 और 17 नवंबर की दरमियानी रात की है। गांधीनगर शिवाजी वार्ड में रहने वाली 20 वर्ष की लड़की रात में 1:00 बजे अपनी CAR से अपने घर वापस लौट रही थी। उसके साथ उसकी सहेली भी थी। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि जब लालघाटी हलालपुर बस स्टैंड पहुंची तो एक युवक जिसका नाम कपिल है, ने उसकी CAR के पीछे प्लास्टिक का डंडा मारा और भाग गया। वह पीछा करते हुए सिटी वॉक मॉल के पीछे कॉलोनी में पहुंच गई। यहां कपिल के घर में आशा नाम की एक महिला थी। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि, कपिल और आशा ने मिलकर उसे अपने घर में बेरहमी से पिता और तेजाब डालने की धमकी दी। 

आशा ने पुलिस थाने में लड़की की पिटाई लगाई

जब वह इसकी शिकायत करने के लिए पुलिस थाने आई तो यहां पर पुलिस ने कपिल और आशा को भी बुलाया। पुलिस थाने के भीतर आशा नाम की महिला ने लड़की की फिर से पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने कपिल और आशा के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!