Business ideas - 6X6 की दुकान में 25000 की मशीन से 50000 महीने की कमाई

Bhopal Samachar

Low investment high profit startup small business ideas in India 

दसवीं पास, 12वीं पास, कॉलेज स्टूडेंट्स, ग्रेजुएट, हाउसवाइफ एवं रिटायर्ड महिला कर्मचारी, यह स्टार्टअप बिजनेस आइडिया सबके लिए परफेक्ट है। बाजार में 6X6 की छोटी सी दुकान चाहिए। टेबल पर ₹25000 की मशीन और ₹50000 महीने की कमाई आसानी से हो जाएगी। 

business opportunities in india 

मेहंदी स्टिकर की डिमांड बाजार में हमेशा बनी रहती है। यह महिलाओं का प्रोडक्ट है और उन्हें हमेशा कुछ नया डिजाइन चाहिए होता है। Customise Mehandi sticker making business शुरू करके काफी अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। इस मशीन को Mehandi Stencils Machine भी कहते हैं। यह मशीन लगभग ₹25000 में मिल जाती है। इस मशीन की मदद से आप कोई भी डिजाइन बना सकते हैं। मशीन को मोबाइल फोन और लैपटॉप दोनों से ऑपरेट किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि कस्टमाइज्ड डिजाइन बना सकते हैं। मेहंदी पर किसी का नाम यहां तक की किसी के चेहरे की आउटलाइन भी बना सकते हैं। यह एक खास बात होगी जिसके कारण आपके पास ग्राहकों की भीड़ लगी रहेगी। 

youth entrepreneurship ideas in india 

कॉलेज स्टूडेंट्स अथवा युवा उम्र के लड़के लड़कियों के लिए यह एक बहुत बढ़िया बिजनेस अपॉर्चुनिटी है। नए डिजाइन एवं ट्रेंड के बारे में युवाओं को सबसे ज्यादा जानकारी होती है। वह क्रिएटिव होते हैं और ऐसे डिजाइन बना सकते हैं जो युवा पीढ़ी को सबसे ज्यादा पसंद आएंगे। 

business ideas for women in india 

मेहंदी महिलाओं का बिजनेस है। स्टीकर बनाने और उनको बेचने का काम महिलाएं बड़ी आसानी से कर सकती हैं। उन्हें लड़कियों की डिमांड समझ में आती है और उसे लंबे समय तक विश्वास और व्यवहार बनाने के लिए इस बिजनेस में महिलाओं का होना जरूरी भी है। 

business ideas for retired employees in india 

रिटायर्ड महिला कर्मचारियों के लिए यह उपयुक्त स्मॉल बिजनेस हो सकता है। इसमें उन्हें शारीरिक श्रम करने की जरूरत नहीं है। यदि कंप्यूटर चलाना आता है तो बहुत बढ़िया है अन्यथा किसी असिस्टेंट को नियुक्त कर सकते हैं। 

profitable business ideas in india 

बाजार में एक मेहंदी का डिजाइन ₹50 में बिकता है और इसकी अधिकतम लागत ₹15 होती है। यदि कोई कस्टमाइज्ड डिजाइन बनाया जाता है तो उसकी कीमत ₹150 से लेकर ₹250 तक भी हो सकती है। कुल मिलाकर इस बिजनेस में काफी अच्छा प्रॉफिट मार्जिन है। तीज त्योहारों के अवसर पर स्पेशल डिजाइन बनाकर अपने शहर के ब्यूटी पार्लर एवं जनरल स्टोर पर बेचने के लिए दिए जा सकते हैं। जब किसी एक डिजाइन की सैकड़ो हजारों को कॉपी बिकती है तो प्रॉफिट मार्जिन वैसे भी बढ़ जाता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

व्हाट्सएप में प्रतिदिन बिजनेस आइडियाज एवं बिजनेस न्यूज़ प्राप्त करने के लिए कृपया यहां क्लिक करके व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वाइन करें। ✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!