Business ideas - पहले प्रॉफिट बाद में पूंजी, हर शहर में चलेगा, कोई भी कर सकता है

Bhopal Samachar

Low investment high profit startup small business ideas in India 

यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया है जिसे कोई भी कर सकता है। दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएट, MBA, इंजीनियर, कॉलेज स्टूडेंट्स, महिलाएं और रिटायर्ड कर्मचारी, सभी के लिए समान रूप से अवसर उपलब्ध है। जो सबसे पहले अपना बिजनेस जाम लेगा, वह सालों साल कमाता रहेगा। 

business opportunities in india 

Dome Sticker, Dome Labels, Dome Tag के बारे में तो सुना ही होगा। नहीं सुना होगा तब भी आपने इन्हें देख जरूर होगा। यह अक्सर बड़े ब्रांड के महंगे प्रोडक्ट पर दिखाई देते हैं। इनके कारण ग्राहक आकर्षित हो जाते हैं। यह विश्वास कर लेते हैं कि जिस प्रोडक्ट पर सादा कागज वाला स्टीकर लगा है, उसकी तुलना में डोंम स्टीकर वाला प्रोडक्ट ज्यादा अच्छा होगा। Dome Sticker, Dome Labels, Dome Tag बनाने के लिए एक विशेष प्रकार की मशीन आती है जिसे प्लॉटर प्रिंटर कहते हैं परंतु आपको खरीदने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आप यह पता कीजिए कि आपके आसपास कितने प्लॉटर प्रिंटर है। यदि संख्या कम है तो शुरू हो जाइए। ऑर्डर लेकर आइए और डिलीवरी दीजिए। मिनिमम प्रॉफिट मिलेगा जैसे कमीशन कहते हैं लेकिन मैक्सिमम एक्सपीरियंस और उससे कहीं ज्यादा मूल्यवान क्लाइंट लिस्ट तैयार हो जाएगी। जब क्लाइंट लिस्ट के साथ क्वालिटी प्रोडक्ट और मशीन का एक्सपीरियंस हो जाए तब अपना प्लॉटर प्रिंटर खरीदिए और पूरा प्रॉफिट आपका। ट्राई करके देखिए, क्या पता है इसी स्टीकर के पीछे आपकी किस्मत छुपी हो। 

youth entrepreneurship ideas in india 

युवा उम्र के लड़के लड़कियों और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए यह हर प्रकार से उपयोगी अवसर है। चाहे तो पार्ट टाइम काम करके अपनी पढ़ाई का खर्चा निकाल सकते हैं। कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स की तैयारी करते-करते एक्स्ट्रा इनकम जनरेट कर सकते हैं। यदि कहीं प्राइवेट जॉब कर रहे हैं तो इसके माध्यम से सेकंड सैलरी बना सकते हैं।

business ideas for women in india 

घरेलू महिलाएं यानी हाउसवाइफ, प्लॉटर प्रिंटर को बड़ी आसानी से ऑपरेट कर सकती है। इसके लिए किसी विशेष प्रशिक्षण की जरूरत नहीं होती। क्लाइंट लिस्टिंग, ऑर्डर कलेक्ट करना और प्रोडक्ट सप्लाई करना, महिलाओं के लिए कोई मुश्किल काम नहीं है। अपने घर के कामकाज के साथ एक्स्ट्रा टाइम का उपयोग कर सकते हैं। जब-जम जाए तो बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

business ideas for retired employees in india 

रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए यह इन्वेस्टमेंट का अच्छा ऑप्शन है। बैंक में फिक्स डिपाजिट करने पर 8% वार्षिक ब्याज मिलता है। यदि एक छोटी सी दुकान खरीद कर उसमें प्लॉटर प्रिंटर लगाकर बिजनेस शुरू किया जाए तो 3-5 साल के अंदर इन्वेस्टमेंट डबल हो जाएगा यानी जितनी पूंजी लगाई है सब वापस निकल आएगी। केवल एक असिस्टेंट की जरूरत हो सकती है। 

profitable business ideas in india 

मुंबई में इसकी कीमत ₹8 प्रति स्टीकर है। मिनिमम ऑर्डर 10000 स्टिकर का होता है। आप अपने बाजार के हिसाब से कीमत और मिनिमम ऑर्डर फाइनल कर सकते हैं। अच्छी क्वालिटी का मटेरियल उसे करने पर लगभग 80% ग्रॉस प्रॉफिट और किराए की दुकान में कर्मचारियों के साथ काम करने पर 35% का नेट प्रॉफिट होता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

व्हाट्सएप में प्रतिदिन बिजनेस आइडियाज एवं बिजनेस न्यूज़ प्राप्त करने के लिए कृपया यहां क्लिक करके व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वाइन करें। ✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!