Business ideas - एक कमरे का ऑफिस और दो लोगों की टीम से एक लाख रुपए महीने की कमाई

Bhopal Samachar

Low investment high profit startup small business ideas in India

आपका कम से कम ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। आप कॉलेज स्टूडेंट है तब भी चलेगा, और अपवाद स्वरूप कुछ 12वीं पास विद्यार्थी भी इस बिजनेस में काफी सफल हो रहे हैं। बहुत ज्यादा कैपिटल इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक कमरे के ऑफिस में आपके साथ दो लोगों की टीम होनी चाहिए। ₹100000 महीना तो आसानी से कमा सकते हैं। 

business opportunities in india

भारत में योग्यता की कमी नहीं है लेकिन जानकारी की कमी बहुत है। बहुत सारे लोग Transcription services के बारे में नहीं जानते। इस सेवा के तहत आपको किसी मीटिंग के ऑडियो अथवा वीडियो को TEXT शब्दों में लिखकर इसका प्रतिवेदन बनाना है। यह अपने आप में इतना आसान काम है कि भारत में कई लोग फ्री में कर देते हैं। इसी काम के लिए US में सबसे ज्यादा पैसे मिलते हैं। दुनिया भर की मेडिकल इंडस्ट्री ट्रांसक्रिप्शन सर्विस प्रोवाइडर की तलाश करती रहती है। 

The transcription market size was valued at: 

  • Global: $21.01 billion in 2022
  • U.S.: $25.98 billion in 2022
  • Medical: $49 billion in 2022
  • Business: $2.95 billion in 2022

आपको केवल इतना करना है कि, ऐसी प्रतिभाशाली दो लोगों को ढूंढ कर अपनी टीम में शामिल करना है और अपनी ट्रांसक्रिप्शन सर्विस शुरू कर देनी है। सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर की कंपनियों को अपनी सेवाएं उपलब्ध करानी है। हम भारतीयों का सेवा शुल्क हमेशा दूसरे देशों के विशेषज्ञों से कम होता है और हम उनसे बेहतर सेवाएं देते हैं इसलिए लोग भारतीय नागरिकों कोअनुबंध करना पसंद करते हैं। पूरे आत्मविश्वास के साथ काम शुरू कीजिए क्योंकि इस इंडस्ट्री में काम की कमी नहीं है, काम करने वालों की कमी है।

youth entrepreneurship ideas in india

ट्रांसक्रिप्शन सर्विस का बिजनेस कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स अथवा ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कैंडिडेट्स के लिए परफेक्ट मैच है। आपको समझाने की जरूरत नहीं है कि आपको क्या करना है। आप खुद रिसर्च कर सकते हैं। न केवल मार्केट साइज बल्कि ग्लोबल लेवल पर अपॉर्चुनिटी भी आपको पता चल जाएगी। इस रिसर्च के दौरानआपको यह भी पता चल जाएगा कि अपनी सर्विस शुरू करने के लिए आपको क्या कुछ करना है। 

business ideas for women in india

महिलाओं के पास थोड़ा अतिरिक्त समय होता है। भारतीय महिलाओं की एक खास बात होती है कि वह किसी भी बात को ध्यानपूर्वक सुनती है और फिर उसे संसदीय शब्दों में लिख सकती है। यदि आप घरेलू हाउसवाइफ महिला है तब भी अपने इस प्राकृतिक गुण का फायदा उठा सकती है। आपके पास जितना समय है उतने समय के लिए काम कर सकते हैं। अपनी फर्म शुरू नहीं करना चाहते तो फ्रीलांसिंग कर सकते हैं। 

business ideas for retired employees in india

सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए यह एक अच्छी बिजनेस अपॉर्चुनिटी है जिसमें इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। आप बेहतर तरीके से जानते हैं कि भारत में ज्यादातर लोग प्रतिभाशाली होने के बावजूदखुद पर विश्वास नहीं करते। वह बिजनेस फ्रीलांसिंग नहीं करते बल्कि उन्हें एक फिक्स सैलरी चाहिए। फिर चाहे उनसे कितना भी काम करवा लीजिए। आप कैपिटल इन्वेस्टमेंट करके एक वर्ल्ड क्लास ट्रांसक्रिप्शन सर्विस की शुरुआत कर सकते हैं। एक न्यूनतम वेतन पर बहुत सारे लोग आपको काफी अच्छा काम करके देने के लिए तैयार हो जायेंगे। आपको केवल बिज़नस समझना है और उसके हिसाब से कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए प्लानिंग करनी है। मात्र चार कर्मचारियों की टीम से काम शुरू कर सकते हैं। 

profitable business ideas in india 

ट्रांसक्रिप्शन सर्विस में फायदा ही फायदा है। नुकसान की तो कोई गुंजाइश ही नहीं है। फ्रीलांसिंग प्लेटफार्म का उपयोग करेंगे तो पहले महीने से ही काम मिलना शुरू हो जाएगा। जैसा कि आप ऊपर दिए गए उत्तर से समझ चुके होंगे की सबसे ज्यादा मुनाफा मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन सर्विस में मिलता है। दूसरे नंबर पर US की कंपनियों के लिए की जाने वाली ट्रांसक्रिप्शन सर्विस से सबसे ज्यादा सेवा शुल्क मिलता है। ₹100000 महीना तो केवल शुरुआती आंकड़ा है। फिलहाल इस बिजनेस में अधिकतम कितना मुनाफा होगा कोई नहीं जानता। सन 2022 में टॉप 100 ट्रांसक्रिप्शन सर्विस फर्म की वार्षिक औसत आय 4 करोड रुपए थी। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

व्हाट्सएप में प्रतिदिन बिजनेस आइडियाज एवं बिजनेस न्यूज़ प्राप्त करने के लिए कृपया यहां क्लिक करके व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वाइन करें। ✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!