DIWALI PUJA SAMAGRI LIST - दीपावली पूजा सामग्री की लिस्ट

Bhopal Samachar
भारतीय शास्त्रों के अनुसार दीपावली की रात्रि में पूजन के लिए जितनी भी सामग्री का उपयोग किया जाता है उसे त्रयोदशी के दिन यानी धनतेरस के दिन खरीदना चाहिए। नरक चतुर्दशी के दिन पूजा सामग्री खरीदना वर्जित बताया गया है और अमावस्या यानी दीपावली के दिन सिर्फ पुष्प इत्यादि श्रृंगार का सामान खरीदा जाता है। कृपया विदित रहें कि धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त धातु के लिए है। पूजा सामग्री दिन भर में किसी भी समय खरीदी जा सकती है। पूजन सामग्री खरीदने के लिए कोई मुहूर्त समय नहीं होता।

DIPAWALI PUJAN SAMAGRI CHECKLIST

  1. पीतल का दिया, रुई की बत्ती, अक्षत (चावल), 
  2. पानी वाला नारियल, कमल के दो फूल, 
  3. गुलाल, हल्दी, मेहंदी, चूड़ी, 
  4. काजल, रुई, रोली, सिंदूर, सुपारी, 
  5. पान के पत्ते, पुष्पमाला, पंच मेवा, 
  6. गंगाजल, शहद, शक्कर, शुद्ध घी, 
  7. दही, दूध, ऋतुफल, गन्ना, सीताफल, 
  8. सिंघाड़े,पेड़ा, मालपुए, इलायची (छोटी),लौंग, 
  9. इत्र की शीशी, कपूर, केसर, सिंहासन, 
  10. पीपल, आम और पाकर के पत्ते, 
  11. औषधि जटामासी, शिलाजीत, 
  12. लक्ष्मीजी की मूर्ति, गणेशजी की मूर्ति, सरस्वती का चित्र, 
  13. चांदी का सिक्का, 
  14. लक्ष्मी-गणेशजी को चढ़ाने के लिए लाल या पीले रंग के वस्त्र, 
  15. जल कलश, सफेद कपड़ा, लाल कपड़ा, 
  16. पंच रत्न, दीपक, दीपक के लिए तेल, पान का बीड़ा, 
  17. श्रीफल,कलम, बही-खाता, स्याही की दवात, 
  18. पुष्प (गुलाब और लाल कमल), हल्दी की गांठ, 
  19. खड़ा धनिया, खील-बताशे, 
  20. अर्घ्य पात्र सहित अन्य सभी पात्र, धूप बत्ती, चंदन. 

diwali puja list of items in english 

  • Metal Diya (Lamps)
  • Cotton Wicks
  • Rice
  • Coconut with Water
  • Two Lotus Flowers
  • Gulal (Red Powder)
  • Turmeric
  • Henna
  • Bangles
  • Kajal
  • Cotton
  • Roli (Vermilion)
  • Sindoor (Vermilion)
  • Betel Nuts
  • Betel Leaves
  • Garland of Flowers
  • Five Nuts
  • Ganges Water
  • Honey
  • Sugar
  • Pure Ghee
  • Yogurt
  • Milk
  • Seasonal Fruits
  • Sugarcane
  • Custard Apple
  • Singhada (Water Chestnuts)
  • Peeda (Milk Cake)
  • Malpua (Sweet Pancake)
  • Cardamom
  • Cloves
  • Perfume Bottle
  • Camphor
  • Saffron
  • Throne
  • Leaves of Pipal, Mango, and Peepal Trees
  • Herbs Jatamansi and Shilajit
  • Statue of Lakshmi, Statue of Ganesha, Picture of Saraswati
  • Silver Coin
  • Red or Yellow Clothes to Offer to Lakshmi-Ganesha
  • Water Pot
  • White Cloth
  • Red Cloth
  • Five Gems
  • Lamps
  • Oil for Lamps
  • Betel Nut
  • Banana (Palanquin)
  • Pen
  • Account Book
  • Ink Bottle
  • Flowers (Roses and Red Lotus)
  • Turmeric Knot
  • Standing Coriander
  • Semolina and Sweets
  • All Other Vessels Including Arghya Vessel
  • Incense Sticks
  • Sandalwood

धनतेरस पर सोना खरीदे या चांदी, सिक्के खरीदे या आभूषण

भारतीय बाजार की सामान्य परंपरा है। धनतेरस के दिन ज्यादातर लोग वह चांदी का सिक्का खरीदते हैं जिस पर लक्ष्मी और गणेश के चित्र बने होते हैं। कुछ लोग सोने के सिक्के खरीदते हैं। सराफा बाजार में पूरे साल भर में जितने सिक्कों की बिक्री नहीं होती इतनी धनतेरस के दिन हो जाती है। ग्वालियर में ज्योतिष के विशेषज्ञ सुनील चोपड़ा का कहना है कि इस बार धनतेरस के अवसर पर प्रीति योग बन रहा है। इस योग में सोना और चांदी दोनों धातुओं की खरीदारी मंगलकारी मानी जाती है परंतु आभूषण खरीदना कल्याणकारी है। शास्त्रों में आभूषण शब्द का विशेष उल्लेख किया गया है। 

धनतेरस पर क्या नहीं खरीदें 

  • काले रंग की वस्तुएं। 
  • गहरे रंग की वस्तुएं। 
  • चीनी मिट्टी के बर्तन। 
  • कांच से बनी हुई वस्तुएं। 
  • लोहे से बनी हुई वस्तुएं। 
  • अल्युमिनियम धातु किसी भी रूप में। 

धनतेरस पूजा का मुहूर्त

श्री सुनील चोपड़ा का कहना है कि धनतेरस के दिन सोना और चांदी के अलावा रसोई घर में उपयोग किए जाने वाले बर्तन, कुबेर यंत्र, पीतल धातु का हाथी और झाड़ू अनिवार्य रूप से खरीदना चाहिए। यह दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती भी है और इस दिन भगवान धन्वंतरि की अनिवार्य रूप से पूजा की जानी चाहिए। त्रयोदशी तिथि का आगमन दिनांक 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12:35 बजे से होगा और दिनांक 11 नवंबर दोपहर 01:57 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। 
  • धनतेरस पूजा का मुहूर्त दिनांक 10 नवंबर को 06:02PM से 08:00PM तक। 
  • धनतेरस यम का दीपक 10 नवंबर शुक्रवार को प्रदोष काल 05:44PM से 08:19PM तक। 
  • धनतेरस यम का दीपक 10 नवंबर शुक्रवार को वृषभ काल 06:02PM से 08:00PM तक। 

धनतेरस खरीदारी का मुहूर्त चौघड़िया

  • 10 नवंबर को सुबह 11:43 बजे से 12:26 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।
  • 10 नवंबर को सुबह 11:59 बजे से दोपहर 1:22 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा।
  • 10 नवंबर को शाम 4:07 बजे से शाम 5:30 बजे तक चर चौघड़िया रहेगा।
  • 10 नवंबर, 2023 को धनतेरस पर शाम 5:46 बजे से शाम 7:42 बजे तक खरीदारी, दीपदान, और पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। 
यदि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी है तो कृपया प्रोत्साहन स्वरूप मात्र ₹1 दान करें. 
UPI ID- editorbhopalsamachar@okicici

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!