दीपावली शॉपिंग का मुहूर्त पुष्य नक्षत्र, पढ़िए कब खरीदारी करें और कब पूजा पाठ - HINDI NEWS

Bhopal Samachar
भारत के सबसे बड़े त्योहार दीपावली की महत्वपूर्ण खरीददारी का मुहूर्त पुष्य नक्षत्र आ गया है। यह 4 नवंबर से प्रारंभ होगा और 5 नवंबर तक चलेगा। आईए जानते हैं कि कब और किस चीज की खरीदारी करनी चाहिए एवं पूजा पाठ करने का समय क्या है। दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र का शुभ मुहूर्त क्या है। 

Diwali shopping muhurat Pushya Nakshatra, when to shop and when to worship 

दिनांक 4 नवंबर को पुष्य नक्षत्र सूर्योदय के बाद सुबह 7:57 बजे प्रारंभ होगा। अर्थात दिनांक 4 नवंबर का पुष्य नक्षत्र में सूर्योदय नहीं होगा जो की वैष्णव संप्रदाय में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। शैव संप्रदाय के अनुसार 4 नवंबर को पुष्य नक्षत्र से संबंधित शॉपिंग कल्याणकारी होगी। 4 नवंबर को पुष्य नक्षत्र के साथ बुधादित्य योग, पराक्रमी योग एवं साद्या योग बन रहे हैं। इसके अलावा अन्य भी कई योग बन रहे हैं। इनके कारण भारतवर्ष पर सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होगी। इस योग में दूसरों की पूजा एवं अनुष्ठान करने से धन एवं प्रचुरता की प्राप्ति होती है। 

Diwali Pushya Nakshatra shopping muhurat 

दिनांक 5 नवंबर को पुष्य नक्षत्र में सूर्योदय होगा जो की वैष्णव संप्रदाय में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, पराक्रमी योग, बुधादित्य योग, और शुभ योग बनेंगे। दीपावली की खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त पुष्य नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग का समय होता है। यह दिनांक 5 नवंबर को सुबह 10:30 बजे तक रहेगा। वैष्णव एवं शैव दोनों संप्रदाय के भारतीय नागरिकों के लिए यही सबसे उत्तम मुहूर्त है। 

रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र में पूजा पाठ के लिए आपके क्षेत्र में सूर्योदय से मात्र 2 घंटे का समय शुभ मुहूर्त है। 

शनि की शांति के लिए पुष्य नक्षत्र का उपाय 

साढ़ेसाती एवं ढैया के दौरान शनि देव के दंड से मुक्ति एवं क्षमा प्राप्ति हेतु विशेष पूजा उपाय शनि पुष्य नक्षत्र के अवसर पर किए जाते हैं। 
सरसों के तेल से भगवान शनि का अभिषेक करें। 
शनिदेव को नीले रंग के पुष्प अर्पित करें। 
शनिदेव की प्रतिमा का नीले रंग के पुष्प एवं वस्त्र इत्यादि से श्रृंगार करें। 
काले रंग के कुत्ते को सरसों के तेल वाली रोटी खिलाएं। 
शनि पुष्य नक्षत्र में दूध का दान भी लाभदायक बताया गया है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!