INDORE NEWS - मध्य प्रदेश के सबसे सभ्य शहर में भारी चुनावी उपद्रव एवं हिंसा, कई मामले दर्ज

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के सबसे सभ्य शहर इंदौर में विधानसभा चुनाव के दौरान जमकर उपद्रव हुआ। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा वरिष्ठ नेताओं ने भी उपद्रव में भाग लिया और हिंसा को भड़काया। सूत्रों का कहना है कि केवल उतने ही मामले दर्ज हुए हैं जिनके वीडियो वायरल हो गए। इसके बावजूद इंदौर जिले में चुनावी उपद्रव एवं हिंसा के 10 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

विधानसभा-4 में सिंधी कॉलोनी में शुक्रवार को जमकर विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ और कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट तक हो गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एकलव्य ने लाठी लेकर उन्हें पीटा। इसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं। दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो वहां भी मारपीट हुई। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कांग्रेस-भाजपा नेताओं पर केस दर्ज किया।

विधानसभा 4 - भाजपा उम्मीदवार एवं विधायक पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

एडि. डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के अनुसार पहली एफआईआर विवेक सदवाने की तरफ से दर्ज हुई। उसकी शिकायत पर भाजपा विधायक एवं प्रत्याशी श्रीमती मालिनी गॉड के सुपुत्र एकलव्य गौड़ और साथी मुकेश कुकरेजा के खिलाफ मारपीट व एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सदवाने ने बताया कि विधानसभा-4 में सिंधी कॉलोनी में दोपहर 12.30 बजे एकलव्य की टीम उत्पात मचा रही थी। वे लोग कांग्रेस नेता मनीष को पीट रहे थे। मैं बीच-बचाव करने लगा तो एकलव्य ने मेरी कॉलर पकड़ी। मुझे जातिसूचक शब्द से गालियां दी। उसके साथ कुकरेजा भी था। फिर जमकर मारपीट की। उधर भाजपा नेताओं की शिकायत पर भी केस दर्ज किया गया।

विधानसभा 3 - कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, समर्थन का सिर फूटा

विधानसभा क्षेत्र-3 में कांग्रेस प्रत्याशी और भाजपा नेता में जमकर हुज्जत हुई। तभी किसी ने ईंट फेंक मारी जो कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के पास खड़े समर्थक को लगी। आरोप है कि निशाना तो प्रत्याशी था। दूसरा पक्ष भी हंगामा करते हुए थाने पहुंच गया। रावजी बाजार पुलिस के अनुसार फर्जी मतदान पर हुए विवाद में जख्मी फरियादी महेश मरकट की शिकायत पर दिनेश पांडे, नानू पांडे और अमित पांडे के खिलाफ केस दर्ज किया है। महेश ने बताया कि एक बूथ पर फर्जी वोटिंग की सूचना मिली थी। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी और अन्य मुआयना करने गए थे। तभी सामने से दिनेश पांडे और उनकी टीम आ गई। वे धमकाने लगे, उन्होंने हमें घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने ईंट फेंकी जिससे मेरा सिर फट गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि ये हमला पिंटू पर हुआ था, लेकिन ईंट महेश को जा लगी। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस भी दिख रही है। 

सुरजीत सिंह चड्‌ढा, गोलू अग्निहोत्री, प्रवक्ता केके मिश्रा और गोपाल कोडवानी के खिलाफ FIR 

7 घंटे बाद भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह चौहान की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा, गोलू अग्निहोत्री, प्रवक्ता केके मिश्रा और गोपाल कोडवानी के खिलाफ केस दर्ज किया। विजय का आरोप है कि सभी नेता सिंधी कॉलोनी पहुंचे। तभी सुरजीत ने मुझे रोका। केके मिश्रा ने जेब से कट्‌टा निकालकर अड़ाया और धमकाया। जातिसूचक शब्द के साथ गालियां दी। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!