MP CHUNAV NEWS - कांग्रेस का महाजनसंपर्क अभियान, पढ़िए क्या रणनीति बनाई है, कैसे प्रचार करेंगे

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की प्रतिस्पर्धा का फाइनल राउंड शुरू होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्री अमित शाह ने मोर्चा संभाल रखा है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पार्टी का चेहरा है। जबकि कांग्रेस पार्टी की ओर से एक बड़ा महा जनसंपर्क अभियान प्लान किया गया है। इसमें राहुल-प्रियंका से लेकर पचौरी-पटवारी तक सबका उपयोग किया जा रहा है। 

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की चुनाव प्रचार रणनीति

कांग्रेस पार्टी की हाई कमान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे अब से 3 नवंबर को चुनाव प्रचार खत्म होने तक कल 18 सभाओं को संबोधित करेंगे। 
श्रीमती प्रियंका गांधी- इंदौर 5, कुक्षी, सांवेर, खातेगांव, रीवा एवं दतिया में चुनाव प्रचार करेंगी। 
श्री राहुल गांधी - नई सराय, अशोक नगर, चंदेरी, जबलपुर ईस्ट और जबलपुर वेस्ट, सतना, टिमरनी, उदयपुरा, विदिशा, राज नगर, खजुराहो और भोपाल के इकबाल नगर में प्रचार करेंगे। 
श्री मल्लिकार्जुन खड़गे - कटंगी, शाहपुरा एवं बैतूल जिले की आमला विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे। 
श्री दिग्विजय सिंह - स्वतंत्र रूप से 60 चुनावी रैलियां को संबोधित करेंगे। जिन विधानसभा सीटों पर उन्होंने सर्वे के विरुद्ध अपने प्रत्याशी उतारे हैं, वहां पर भी श्री दिग्विजय सिंह चुनाव प्रचार करेंगे। 
श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला - 30 चुनावी रैलियां को संबोधित करेंगे। 

रिजर्व में रखे स्टार प्रचारक भी मैदान में उतारे जाएंगे

मध्य प्रदेश में कमलनाथ ने चुनाव आयोग के निर्देश और लिमिट के कारण 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट घोषित की, परंतु प्रचार अभियान में सब का उपयोग नहीं किया। अब फाइनल में जितने भी स्टार प्रचारक रिजर्व में रखे गए थे, उनको भी मैदान में उतर जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव, सुरेश पचौरी, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, अजय सिंह राहुल, कांतिलाल भूरिया, उमंग सिंघार, ओंकार सिंह मरकाम, विजय लक्ष्मी साधौ, सज्जन सिंह वर्मा अपनी विधानसभा सीटों के अलावा पार्टी के निर्देशानुसार कमजोर सीटों पर भी प्रचार करने जाएंगे। 

125 का टारगेट है 150 पर कॉन्फिडेंस लेकिन रिस्क नहीं लेंगे 

कांग्रेस पार्टी के एक सूत्र का कहना है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 125 का टारगेट है और नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद 150 का कॉन्फिडेंस बन गया है लेकिन कमलनाथ इस चुनाव में 2018 वाली गलती नहीं करना चाहते। इसलिए कोई रिस्क नहीं लेंगे।

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!