MP NEWS - भाजपा प्रत्याशी सहित 20 नेताओं के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश के छतरपुर में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया एवं 20 भाजपा नेताओं के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता सलमान खान की अपने वाहन से टक्कर मारकर हत्या कर दी। कांग्रेस प्रत्याशी एवं घटना के प्रत्यक्षदर्शी विक्रम सिंह नातीराजा ने मामला दर्ज करवाया है।

विक्रम सिंह नाती राजा का आरोप

विक्रम सिंह नाती राजा ने पुलिस को बताया कि अलसबुह 2:30 बजे मोबाइल पर समर्थक ने जानकारी दी कि भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया अपने वाहन क्रमांक MP 16 C 0009 से व उनके समर्थक अपने-अपने चार पहिया वाहनों से चंद्र नगर टोरिया इलाके में वोटरों को पैसा बांट रहे हैं। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रनेह फॉल बैरियर से टोरिया की तरफ पहुंचे तो सामने से 10-15 वाहनों का काफिला आकर रुक गया।

सलमान खान को टक्कर मारी 

गाड़ी से उतर कर देखा तो भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और उनके साथ गौरव उर्फ विक्की बघेल, राधे बाबा बलेनो गाड़ी से नीचे उतरे और अपशब्द कहने लगे। उसी समय भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया, अपने समर्थकों के साथ झगड़ा करने लगे और जान से मारने की नीयत से हमारी तरफ गाड़ियां दौड़ा दी। वह तेजी से अपने वाहन में बैठ गए पर सलमान खान को टक्कर मारी जिससे उसे चोट आईं। इलाज के लिए छतरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

विक्रम सिंह वाहन में बैठै देखते रहे

इस घटना के एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी का वीडियो सामने आया है। उसका कहना है कि वह भी कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह के साथ था। उसके सामने भाजपा नेताओं ने सलमान के सिर में कुल्हाड़ी मारी और 20 से ज्यादा वाहनों से कुचला। इस पूरी घटना के दौरान विक्रम सिंह अपने वाहन में बैठे रहे। नीचे नहीं उतरे। 

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि इस मामले में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया सहित 20 लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!