MP NEWS - छतरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता की गाड़ी से कुचलकर हत्या, दोनों प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सलमान खान की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी राजनगर विधायक विक्रम सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरविंद पटेरिया ने एक दूसरे पर सलमान की हत्या करने का आरोप लगाया है। 

प्रत्यक्षदर्शी व्यक्ति का बयान

कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं राजनगर प्रत्याशी विक्रम सिंह ने बताया कि, उन्हें सूचना मिली थी कि भाजपा प्रत्याशी द्वारा शराब बांटी जा रही है। उसे रोकने के लिए वह अपने समर्थकों के साथ निकले थे। एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ है जो खुद को इस घटना का प्रत्यक्षदर्शी  बता रहा है। उसका कहना है कि, वह कांग्रेस प्रत्याशी के साथ था। रास्ते में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उनसे टकरा गए। अरविंद पटेरिया, विधायक विक्रम सिंह को मारने के लिए आगे बढ़े। सलमान ने उन्हें रोका तो सलमान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी का पूरा काफिला उसे कुचलते हुए निकल गया। गवाह का कहना है कि सलमान को करीब 20 से ज्यादा वाहनों ने कुचला है।  तब राजा साहब विधायक विक्रम सिंह  गाड़ी में बैठे।

भाजपा प्रत्याशी एवं आरोपी का बयान

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरविंद पटेरिया ने एक बयान जारी करके कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंनेआरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विधायक विक्रम सिंह और उनके समर्थक नशे में पूरी तरह से धुत थे। इसी दौरान उनकी गाड़ियां आपस में टकरा गईं और उन्हीं गाड़ियों ने सलमान को कुचल दिया। भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

पुलिस का बयान

घटना के संबंध में एसडीओपी सलिल शर्मा ने बताया कि कांग्रेस ने शिकायत की है कि रात 3 बजे भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी आपस में टकरा गए, गाली गलौज हुआ और सलमान के उपर गाड़ी चढ़ा कर निकल गए। शिकयता की जांच की जा रही है।

दिग्विजय सिंह का बयान

सलमान की हत्या की गई है। दोषियों में भाजपा का उम्मीदवार अरविंद पटेरिया भी है। मुझे इस बात की हैरानी है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी छत्तरपुर पुलिस ने कल शाम तक ना तो गाड़ी जप्त की ना दोषियों को गिरफ्तार किया। अरविंद को बीडी शर्मा की शह है और पूरा प्रशासन उसके कहने पर चलता है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!