भोपाल में डेंगू पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है, चुनाव के कारण अभियान प्रभावित - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डेंगू मच्छरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चिंता की बात यह है कि डेंगू पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। चुनाव के कारण ज्यादातर कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर है और जो नहीं है वह अपने साथियों के चुनाव ड्यूटी पर होने के कारण काम नहीं कर रहे हैं। जब पूरे भोपाल में फोग मशीन की जरूरत है, मलेरिया विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है। 

डेंगू मरीजों की संख्या छुपा रहे हैं अधिकारी 

राजधानी के सरकारी सहित प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्हें भर्ती किया जा रहा है और डॉक्टरों द्वारा इलाज के दौरान मौखिक रूप से स्थिति को गंभीर बताया जाता है परंतु डॉ. प्रभाकर तिवारी, सीएमएचओ भोपाल का कहना है की चिंता की कोई बात नहीं है। शहर में डेंगू के पॉजिटिव और संदिग्ध मरीजों के एलाइजा टेस्ट होने की जानकारी हमारे पास अपडेट रहती है। यदि डेंगू का संदिग्ध मरीज भी मिलता है तो निजी अस्पतालों को उसका एलाइजा टेस्ट कराने के लिए कहा जाता है। शहर के प्राइवेट अस्पताल आईपीडी में भर्ती होने वाले डेंगू मरीजों की जानकारी नहीं दे रहे हैं।

कुल मिलाकर भोपाल का स्वास्थ्य विभाग, डेंगू मरीजों की जानकारी कलेक्ट करने में रुचि नहीं ले रहा है। सीएमएचओ के बयान में प्रशासनिक व्यवस्था और समस्या की जानकारी दी गई है। उनके पास कोई डाटा नहीं है और वह विश्वास पूर्वक दावा करने की स्थिति में नहीं है कि उनके पास भोपाल के सभी डेंगू मरीजों की जानकारी है। वह यह कहने की स्थिति में भी नहीं है कि, आने वाले दिनों में सभी आंकड़े कलेक्ट कर पाएंगे। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ अखिलेश दुबे का बयान भी डॉ. प्रभाकर तिवारी, सीएमएचओ से मिलता जुलता है। डॉक्टर दुबे भी प्राइवेट अस्पतालों की शिकायत करते हुए कह रहे हैं कि, आईपीडी में भर्ती मरीजों का रिकॉर्ड हमारे पास अपडेट नहीं हो पाता है क्योंकि निजी अस्पताल अपडेट डाटा नहीं दे रहे हैं। 

साहब शिकायत करेंगे तो फिर एक्शन कौन लेगा

सवाल यह है कि यदि प्राइवेट अस्पताल आंकड़े नहीं दे रहे हैं तो उनके खिलाफ क्या एक्शन लिया जा रहा है। यदि कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है तो, क्यों ना यह मान लिया जाए की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला मलेरिया अधिकारी किसी आपराधिक योजना का हिस्सा है और भोपाल में डेंगू का प्रकोप बढ़ने दे रहे हैं ताकि प्राइवेट अस्पतालों को फायदा हो।

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!