मैंने पहले कहा था कोई कांटे-फांटे की टक्कर नहीं है, एग्जिट पोल के बाद शिवराज - MP NEWS

Bhopal Samachar
भारत के पांच राज्यों में मतदान समाप्ति के बाद मध्य प्रदेश में एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल ने मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार का दावा किया है। इन नतीजे के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मैंने पहले कहा था कोई कांटे-फांटे की टक्कर नहीं है। 

हम बहुमत से जीत रहे हैं- शिवराज सिंह चौहान

एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैंने पहले ही कहा था कि मध्य प्रदेश में कोई कांटे की टक्कर नहीं है। बीजेपी भारी बहुमत से जीतेगी...एग्जिट पोल जो कह रहा है वो लगभग जन भावनाएं हैं और हम बहुमत से जीत रहे हैं।"

देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं, कमलनाथ ने कहा

कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार श्री कमलनाथ ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूं। आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है। 3 दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी।

मैंने हमेशा आपसे कहा है कि देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। बहुत से एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दी है जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्य तरह की बात कर रहे हैं। आपको इस सबसे अपना ध्यान भटकने नहीं देना है। अर्जुन की तरह आपको निगाहें सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखनी है। आपको अपना पूरा ध्यान मतगणना के दिन पर लगाना है और यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस को मिला एक-एक वोट सही से गिना जाए और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बने। 

आज तक के एग्जिट पोल में झोल है, कमलनाथ के मीडिया सलाहकार का दावा

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ की मीडिया सलाहकार श्री पीयूष बबेले ने दावा किया है कि, आज तक के एग्जिट पोल में झोल है। आज तक वाले ख़ुद इस पर यक़ीन नहीं कर रहे। सुनिए वीडियो:- 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को 130 से ज्यादा सीटें मिलेंगी: दिग्विजय सिंह

भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "एग्जिट पोल के नतीजे बहुत विविध हैं। हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 130 से ज्यादा सीटें मिलेंगी... लोग बदलाव चाहते हैं... लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से तंग आ चुके हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!