MP NEWS - चुनाव ड्यूटी में नियुक्त महिला कर्मचारियों के लिए उचित व्यवस्थाओं की मांग

Bhopal Samachar
जबलपुर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव 2023 में बड़े पैमाने पर मातृशक्ति अर्थात महिला कर्मचारी की चुनाव डयूटी पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी 1, 2 एवं 3 के रूप में लगाई गई है, जिसे उनके द्वारा सहर्ष अपना राष्ट्रीय कर्तव्य मानते हुए स्वीकार किया गया है, किन्तु चुनाव आयोग एवं जिला प्रशासन को भी महिला कर्मचारियों को आने वाली कठिनाईयों को भी समझना होगा। 

पोलिंग पार्टी में शामिल महिला कर्मचारी के लिए निम्न व्यवस्था होनी चाहिए

  • मतदान केंद्र पर महिला कर्मचारियों का रात्रि विश्राम की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए, 
  • मतदान केन्द्र पर भोजन, साफ पीने का पानी, विश्राम की उचित व्यवस्था हो, 
  • मतदान दलों के सामग्री प्राप्ति पश्चात मतदान रवाना होने वाले वाहनों में ईधन व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित की जावे, ताकि महिलाओं को होने वाली से परेशानी से बच सकें, 
  • सामग्री वितरण स्थल एवं मतदान केन्द्र पर महिलाओं हेतु साफ स्वच्छ प्रसाधन की व्यवस्था हो, 
  • समाग्री वितरण स्थल पर वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की जावे, 
  • मतदान सामग्री जमा करने उपरांत 17.11.2023 रात्री से रेलवे स्टेशन, दीनदयाल बस दर्मिनल, दमोह नाका आदि क्षेत्रों में पहुंचाने की उचित व्यवस्था की जावे।

संघ के योगेन्द्र दुबे ने मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जबलपुर ई-मेल के माध्यम से पत्र प्रेषित कर मांग की है की महिला कर्मियों हेतु उक्त समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!