कमलनाथ को वंदे मातरम पर आपत्ती, आह्वान पर भरे मंच से इनकार किया - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार के दौरान घटित हुआ यह घटनाक्रम उन लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जो वंदे मातरम कहने और सुनने में गर्व महसूस करते हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार श्री कमलनाथ ने वंदे मातरम का आह्वान होने पर भरे मंच से हाथ हिलाकर आपत्ति जताई और इनकार किया। वंदे मातरम का गायन नहीं होने दिया। यह घटनाक्रम दिनांक 10 नवंबर 2023 को मध्य प्रदेश के खंडवा में आयोजित चुनाव प्रचार सभा में घटित हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रमुख श्री आशीष अग्रवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, वंदे मातरम् गीत' के लिए आग्रह करना गलत काम कैसे हो सकता है? कमलनाथ जी जिस मंच पर स्वयं मौजूद हैं, वहीं मंच संचालक द्वारा वंदे मातरम् गीत बोलने का आग्रह किया जाता है और कमलनाथ जी झल्लाते हुए संचालक की तरफ बढ़ते हैं और कहते हैं- "गलत काम मत करिए, बिल्कुल गलत है ये"

अब कमलनाथ जी जबाव दें कि यदि वंदे मातरम् गीत बोलने का आग्रह मंच पर  किया गया तो वंदे मातरम् गीत क्यों नहीं करने दिया?
"ये गलत काम मत करिए, बिल्कुल गलत है ये" कहकर आपने वंदे मातरम् गीत का भरे मंच से अपमान क्यों किया?
खैर कांग्रेसियों से राष्ट्रगीत के सम्मान की उम्मीद की ही नहीं जा सकती क्योंकि इन्होंने तो सरकार में आकर शासकीय दफ्तर में होने वाले वंदे मातरम् गीत की परंपरा तोड़कर रोक लगा दी थी। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!