कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर PM MODI का तंज, और भाजपा के स्टार प्रचारकों के लिए भाषण के 5 पॉइंट पढ़िए

Bhopal Samachar
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा के प्रत्याशियों का प्रचार करते हुए कांग्रेस पार्टी के दोनों नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि, अपने बेटों को सेट करने की जुगत में एमपी को अपसेट कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी आज मध्य प्रदेश के सिवनी एवं खंडवा जिले में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी के भाषणों में भाजपा के स्टार प्रचारकों के लिए पांच महत्वपूर्ण बिंदु भी नजर आए। आने वाले दिनों में भाजपा के सभी मंचों से होने वाले भाषण इन्हीं पांच बिंदुओं पर केंद्रित रहेंगे।

कमलनाथ MP को अपनी पार्टी का ATM बनाना चाहते हैं

श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'कांग्रेस सीएम की कुर्सी के लिए नहीं लड़ रही। नेता इसलिए लड़ रहे हैं कि आगे किसका बेटा कांग्रेस का मुखिया बनेगा। यहां के दो बड़े नेता अपने बेटों को सेट और मध्यप्रदेश को अपसेट करने में लगे हैं। ​​​​​​खंडवा के छैगांवमाखन में उन्होंने कहा, 'कांग्रेस यहां सरकार बनाने के लिए छटपटा रही है। MP को अपनी पार्टी का ATM बनाना चाहती है। लोकसभा चुनाव के लिए पूरे MP से ट्रैक्टर भर-भर कर लूट करनी है।' 

मध्य प्रदेश चुनाव में नरेंद्र मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

  1. MP के विकास में मेरी पार्टी की पीढ़ियां खप गईं। कांग्रेस ने MP को बीमारू राज्य बना दिया था। इसे विकसित राज्यों की सूची में दर्ज करवाने के लिए मेरी पार्टी की तीन-चार पीढ़ियां खप गईं।
  2. आप इस गलती में मत रहना कि इतने साल सत्ता से बाहर थे तो ये सुधर गए होंगे। ये सुधरे नहीं हैं, इनकी भूख और तेज हो गई है।
  3. कर्नाटक में सिर्फ 6 महीने हुए हैं और वहां के मुख्यमंत्री को पता नहीं है कि वे कब तक CM रहेंगे। मध्यप्रदेश में तो अभी टिकट ही बंटे हैं, लेकिन कांग्रेस नेता एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं।
  4. सत्ता की भूखी कांग्रेस समाज को बांटने के लिए भ्रम फैला रही है। कांग्रेस में एक नेता को दूसरे से लड़ाया जाता है, ताकि यहां वे लड़ते रहें और दिल्ली वाले नामदार अपनी दुकान चलाते रहें।
  5. मोदी के लिए गरीब ही सबसे बड़ी जाति है। हमारी सरकार के लिए गरीब कल्याण सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार लाड़ली बहन और लाड़ली लक्ष्मी जैसी अनेक योजनाओं से महिलाओं को सशक्त कर रही है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!