BHOPAL NEWS - कमलनाथ के 2 हवाई जहाज और 2 हेलीकॉप्टर खड़े रह गए

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम, कांग्रेस पार्टी के नेता कमलनाथ के लिए तो किसी आघात से कम नहीं है। मतगणना के एक दिन पहले दिनांक 2 दिसंबर तक कमलनाथ पूरी तरह से कॉन्फिडेंट थे। उन्होंने पहली बार चुनाव जीतने वाले कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को उनकी विधानसभा से भोपाल लाने के लिए 2 हेलीकॉप्टरों का इंतजाम किया था। इसके अलावा कांग्रेस के विधायकों को मध्य प्रदेश से बाहर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाने के लिए 2 हवाई जहाज का इंतजाम किया गया था। 

बर्तन में छाछ नहीं थी फिर भी फूंके जा रहा था

कमलनाथ को पूरा विश्वास था कि, मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर है और पूर्ण बहुमत के लिए आवश्यक 116 सीटों में से पांच काम या पांच ज्यादा सीटों की स्थिति बनेगी। पिछली बार कमलनाथ को पता ही नहीं चला था कि उनके विधायक कब अपनी विधानसभा से रवाना हो चुके हैं। इस बार दूध का जला छाछ को भी फूंक फूंक कर पी रहा था परंतु यह नहीं देख पाया कि बर्तन में छाछ भी नहीं है। खाली बर्तन को फूंके जा रहा था। तमाम इंतजाम कर दिए गए थे। नेताओं की ड्यूटी लगा दी गई थी। कहा गया था कि जैसे ही कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी चुनाव जीते, उसे तत्काल अपने संरक्षण में लें और भोपाल लेकर आएं। सुबह सूर्योदय से पहले बड़ी जबरदस्त तैयारी दिखाई दे रही थी। जैसे ही रुझान आना शुरू हुए, सब कुछ बदल गया। 

दिग्विजय सिंह ने 130 प्लस का दावा किया था

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के राजनीतिक जीवन के लिए सन 2003 और 2023 काफी महत्वपूर्ण है। 2003 में वह पूरी तरीके से आत्मविश्वास में थे कि चुनाव जीतेंगे परंतु सुपड़ा साफ हुआ। 2023 में भी उनका कॉन्फिडेंस बिल्कुल वैसा ही था। पत्रकारों द्वारा बार-बार पूछे जाने पर, 130 से अधिक सीटों पर जितने का दावा कर रहे थे। हाथ में आंकड़े लेकर घूम रहे थे। यहां तक बताने की स्थिति में थे कि किस सीट पर जीत हार का अंतर कितना होगा। उनका सारा कैलकुलेशन फेल हो गया है। यह बिल्कुल सही समय है जब श्री दिग्विजय सिंह को धार्मिक यात्रा पर निकल जाना चाहिए।

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!