BHOPAL NEWS - भाजपा से लाडली बहना चुराने की योजना, पटवारी की महिला कांग्रेस से वन-टू-वन

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया। महिला कांग्रेस की सभी सक्रिय नेताओं को पीएससी ऑफिस बुलाया गया। श्री पटवारी ने लंबे समय तक सबसे बात की। टारगेट सिर्फ एक था, शिवराज सिंह चौहान की अनुपस्थिति में भाजपा से लाडली बहना को चुराना। 

MP-PCC का ऑफिशल स्टेटमेंट

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रेस को जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारी, जिला / शहर महिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। बैठक में इन महिला पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों ने जहां अपने सुझाव सांझा किये वहीं श्री पटवारी ने संगठन की मजबूती के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा की।

जीतू पटवारी, भाजपा से लाडली बहना कैसे चुराएंगे

श्री जीतू पटवारी ने अपनी रणनीति बिल्कुल स्पष्ट कर दी है। चुनाव से पूर्व भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को ₹3000 मासिक भत्ता देने का आश्वासन दिया था। इसके अलावा 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। श्री पटवारी को पता है कि वर्तमान मोहन सरकार सभी महिलाओं को ₹3000 मासिक भत्ता नहीं दे पाएगी। सरकारी खजाना खाली है और हर महीने 2000 करोड रुपए का खर्चा लगातार चल रहा है। श्री जीतू पटवारी, इसी को मुद्दा बनाएंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश में महिलाओं के प्रति अत्याचार और महिलाओं से संबंधित संवेदनशील विषयों को पूरी ताकत से उठाया जाएगा। 

जीतू पटवारी सिर्फ शिवराज सिंह से डरते हैं

प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद श्री जीतू पटवारी बड़ी ही ईमानदारी के साथ स्वीकार कर चुके हैं कि, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के पीछे लाडली बहना योजना थी। श्री पटवारी यह भी कह चुके हैं कि, चुनाव में शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी चुनौती थे। अब लोकसभा चुनाव में उनके सामने प्रदेश स्तर पर कोई चुनौती नहीं है। 

विभा पटेल का अपना राग है, कभी नहीं बदलता

मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि महिलाओं की संगठन में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित की जाये, महिलाओं को उचित सम्मान मिलेगा तो वे लोगों के घरों में नहीं, बल्कि चूल्हे तक पहुंचकर अपनी बात पूरी दमदारी के साथ रख सकेंगी। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, विधायक निर्मला सप्रे, महिला कांग्रेस की पदाधिकारीगण जमना मरावी, राजलक्ष्मी नायक, संतोष कंसाना, प्रतिभा तोमर, सहना हसन, महक राणा, कुसुम पाल, श्वेता पटेरिया, शीतल मालवीय, प्रियंका किरार, राशिदा मुस्तफा, गीता जाटव, मेघा परमार, महजवीन अली, कविता भट्टाचार्य सहित प्रदेश भर से आई महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और जिला/ शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उपस्थित थी। 

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!