BHOPAL NEWS - कांग्रेस विधायक समर्थकों के घर बुलडोजर चला, भाजपा नेता की हत्या का प्रयास किया था

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर पर जानलेवा हमला करने के 5 आरोपियों के घर बुलडोजर से तोड़ दिए गए। सभी आरोपी भोपाल की मध्य विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक श्री आरिफ मसूद के समर्थक हैं और चुनाव में मसूद की जीत के बाद यह हमला किया गया था। सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। 

राजधानी भोपाल में डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला एक्शन है। 5 दिसंबर को जनता कॉलोनी में रहने वाले आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी, असलम, समीर उर्फ बिल्लू, शाहरुख और बिलाल ने साईं बोर्ड के पास देवेंद्र सिंह पर हमला किया था। कोलार SDM आशुतोष गोस्वामी की अगुआई में पहुंची नगर निगम की टीम ने इन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया।

अतिक्रमण अधिकारी प्रतीक गर्ग और हबीबगंज थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि मकानों के अवैध हिस्से और अतिक्रमण को गिरा दिया गया, क्योंकि बिल्डिंग परमिशन समेत अन्य अनुमतियां नहीं थीं। निगम के 25 से अधिक कर्मचारियों ने मकान तोड़ने की कार्रवाई की। अतिक्रमण को हटाने में डेढ़ घंटे लगे।

सभी आरोपी गिरफ्तार, NSA लगाया

देवेंद्र सिंह ठाकुर पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 8 दिसंबर को भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने इनमें से एक आरोपी फारुख राइन उर्फ बिन्नी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया था। उस पर मारपीट के 14 केस दर्ज हैं। वह हबीबगंज पुलिस थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है। हमला करने वाले पांचों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!