BHOPAL NEWS - रिटायर्ड जज के सर्वेंट क्वार्टर में महिला की लाश फांसी पर लटकी मिली

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में एक रिटायर्ड जज के सर्वेंट क्वार्टर में 35 वर्षीय महिला की लाश मिली है। डेड बॉडी फांसी पर लटकी हुई थी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला का पति बंगले पर खाना बनाने का काम करता है। 

कटारा हिल्स पुलिस ने बताया कि महिला का नाम सविता गोस्वामी उम्र 35 वर्ष है। उसका पति रामविलास गोस्वामी ग्राम सिमरिया जिला सागर का रहने वाला है। कटारा हिल्स में रिटायर्ड जज श्री राजेंद्र सिंह बघेल के बंगले पर खाना बनाने का काम करता है। अपने पूरे परिवार के साथ सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। बेटा कक्षा 8 में पड़ता है। घटना के समय रामविलास बगसेविया गया हुआ था। बेटा भी घर से बाहर था। सविता घर में अकेली थी। जब बेटा वापस लौटा दो सविता की डेड बॉडी को फांसी पर लटका हुआ देखा। उसी ने इस घटना के बारे में सबको बताया। 

पुलिस का कहना है कि, सविता भी पहले घर के काम किया करती थी, लेकिन कुछ दिनों से उसने कॉलोनी में दूसरों के घर काम करना बंद कर दिया था। वह अक्सर घर में रहती थी। उसका स्वभाव चिड़चिड़ा हो गया था और शायद डिप्रेशन में थी। पुलिस का मानना है कि सविता ने सुसाइड किया होगा। इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। डिप्रेशन के कारण का पता लगाया जा रहा है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!