HINDI NEWS - भारत में महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन पैड मात्र ₹1 में, अब तक 47 करोड़ से ज्यादा बेचे PMBJP

Bhopal Samachar
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत। महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन पैड मात्र ₹1 में दिया जाता है। लोकसभा में उपरोक्त जानकारी देते हुए रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री श्री भगवत खुबा ने बताया कि, भारत में संचालित 10000 से अधिक जन औषधि केंद्र पर यह सेनेटरी नैपकिन पैड सभी वर्ग की महिलाओं के लिए उपलब्ध है। 

लोकसभा में भारत सरकार की ओर से बताया गया कि, मासिक धर्म स्वास्थ्य सेवाओं की आसान उपलब्धता हेतु यह फैसला लिया गया है। 30 नवंबर 2023 तक, जन औषधि केंद्रों पर 47.87 करोड़ से अधिक जन औषधि सुविधा सेनेटरी पैड बेचे गए हैं। सुविधा सेनेटरी पैड 1/- रुपये प्रति पैड की अत्यधिक रियायती दर पर 10000 से अधिक जन औषधि केंद्रों पर बेचे जा रहे हैं। सुविधा सेनेटरी पैड बेहद किफायती हैं और पूरे देश में सभी जन औषधि केंद्रों पर 1/- रुपए प्रति पैड में उपलब्ध हैं। ये पैड ऑक्सी-बायोडिग्रेडेबल हैं और अच्छी गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हैं।

फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई), योजना की कार्यान्वयन एजेंसी महिलाओं के बीच स्वच्छ व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया और प्रचार के अन्य माध्यमों से इन सुविधा सेनेटरी पैड के लिए प्रचार और जागरूकता अभियान चला रही है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!