ब्राह्मण जन्मजात महान क्यों होते हैं, नियाज खान IAS सनातन धर्म सभा में बताएंगे - BHOPAL NEWS

Bhopal Samachar
21वीं सदी के भारतवर्ष में, जबकि ब्राह्मणों के खिलाफ बोलना पॉलिटिकल फैशन हो गया है, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री नियाज खान ने ब्राह्मणों पर लंबी रिसर्च करने के बाद " ब्राह्मण द ग्रेट" किताब लिखी। मध्य प्रदेश की कटनी में आयोजित सनातन धर्म सभा में नियाज खान IAS स्वयं बताएंगे कि ब्राह्मण जन्मजात महान क्यों होते हैं और वह कौन से कारण है जिन्होंने ब्राह्मण बच्चों को भ्रमित कर दिया है। 

कटनी सनातन धर्म सभा में नियाज खान मुख्य वक्ता

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा एकीकृत परिषद द्वारा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सनातन धर्म सभा में आईएएस अधिकारी व लोक निर्माण विभाग के उप सचिव नियाज खान को भी मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया है। 25 दिसम्बर को कटनी में होने वाली सनातन धर्म सभा में आईएएस नियाज खान का उद्बोधन बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण के पहले होगा। इस सनातन धर्म सभा में दो लाख लोगों के पहुंचने के हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं। आईएएस नियाज खान इस सनातन धर्म सभा में अपनी पुस्तक ब्राह्मण द ग्रेट की तात्विक व्याख्या करेंगे। 

जब-जब सड़क पर चोटी-जनेऊधारी नंगे पांव ब्राह्मण निकलता है तो वह साक्षात भगवान का रूप होता है। 
ब्राह्मण द ग्रेट पुस्तक का अंश


नियाज खान आज के युग रसखान

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद की इस आयोजन समिति में राष्ट्रीय महासचिव अवधेश उरमलिया, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पंडित अशोक भैरों पांडेय, जिला अध्यक्ष कटनी पंडित राकेश मिश्रा, जिला संयोजक कटनी पंडित दिनेश दुबे की ओर से आईएएस खान को यहां बुलाया है। खान को आयोजकों ने युग रसखान नाम दिया है।

जनेऊधारी ब्राह्मण भारत के लिए अडानी अंबानी से ज्यादा महत्वपूर्ण

नियाज खान का कहना है कि ब्राह्मणों ने इस देश के लिए बहुत कुछ किया है। उनका आईक्यू (IQ) जबरदस्त है। मैंने कई वेद और पुराण का अध्ययन किया है। इसके बाद मैंने यह किताब लिखी है। वे कहते हैं कि अगर मेरे सामने एक तरफ चोटी-घोती पहने जनेऊधारी गरीब ब्राह्मण खड़ा है और दूसरी तरफ अडाणी, अंबानी, टाटा या बिड़ला हैं, तो मैं सबसे पहले ब्राह्मण को गले लगाऊंगा, क्योंकि ब्राह्मण धन से बहुत ऊपर है। वह सच्चे मन से धर्म का प्रतिनिधित्व कर रहा है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!