Madhya Pradesh election result Live - मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम लाइव

Bhopal Samachar

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट यहां पर लाइव आपको दिखाई देता रहेगा कृपया इसी पेज पर बने रहे और इसे लगातार रिफ्रेश करते रहे।

  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव अपडेट लाइव
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इन परिणामों की गूंज दूर तक जाएगी... पूरी दुनिया में इन चुनावों की गूंज सुनाई देगी..."
  • सिंधिया राज परिवार की श्रीमती माया सिंह ग्वालियर से चुनाव हार गई है। कांग्रेस पार्टी के सतीश सिकरवार में उन्हें 16000 वोटो से पराजित किया है।
  • श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक, भाजपा के सर्वे में नाम कट जाने के बावजूद सिंधिया की कृपा से पार्टी का टिकट प्राप्त करने वाली दर्ज मंत्री श्रीमती इमरती देवी डबरा विधानसभा से, फिर से चुनाव हार गई है। श्रीमती इमरती देवी मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए उप चुनाव हार गई थी।
  • पवई से बीजेपी के प्रहलाद लोधी जीते, कांग्रेस के मुकेश नायक को 22043 मतों से हराया.
  • बैतूल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल 15000 से अधिक वोटो से चुनाव जीत गए हैं.
  • मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य बलकरण पटेल ने PCC चीफ कमलनाथ से मांगा इस्तीफा.
  • श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन एवं कैबिनेट मंत्री सुरखी विधानसभा से गोविंद सिंह राजपूत 3624 वोटों से विजयी।
  • सांची से डॉ प्रभुराम चैधरी भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत गए हैं। 
  • बीजेपी प्रत्याशी कमल पटेल 800 वोटों से चुनाव हारे।
  • विजयपुर रामनिवास रावत कांग्रेस नेता चुनाव जीत गए हैं। 18059 वोट से। 
  • श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन एवं सुमावली विधानसभा से भाजपा के श्री एदल सिंह कंषाना 16000 से अधिक वोटो से चुनाव जीत गए हैं। 
  • मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ गोविंद सिंह 12500 वोटो से चुनाव हार गए हैं।
  • जबलपुर पश्चिम से सांसद श्री राकेश सिंह जीते कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलनाथ के विश्वास नहीं है श्री तरुण भनोट चुनाव हार गए हैं।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 लाख 4 हजार 974 वोटों से जीते। 
  • इंदौर-4 विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ 70 हजार वोटों से जीती।
  • शिवपुरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री देवेंद्र जैन 53384 वोटो से चुनाव जीत गए हैं। इस सीट पर भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती यशोधरा राज्य सिंधिया ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था और इसके बाद खाली सीट देखकर कांग्रेस पार्टी के मुख्य रणनीतिकार श्री दिग्विजय सिंह ने अपने सबसे विश्वस्त साथी कांग्रेस नेता श्री केपी सिंह को चुनाव लड़ने के लिए भेजा था। इस चुनाव के पहले तक श्री केपी सिंह को अपराजेय कांग्रेस नेता कहा जाता था।
  • भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के निम्न प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं। 
  • पन्ना से श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह मऊगंज से श्री प्रदीप पटेल रीवा से श्री राजेंद्र शुक्ला कोतमा से श्री दिलीप जायसवाल अनूपपुर से श्री विशाहू लाल सिंह सिहोरा से श्री संतोष वरकडे बैरसिया से श्री विष्णु खत्री कालापीपल से श्री घनश्याम चंद्रवंशी देवास से श्रीमती गायत्री राज्य पावर पंधाना से छाया मोर नेपानगर से मंजू राजेंद्र दादू बुरहानपुर से श्रीमती अर्चना अलीराजपुर से श्री नगर सिंह चौहान बडनगर से श्री जितेंद्र उदय सिंह पंड्या रतलाम ग्रामीण से श्री मथुरालाल डामर रतलाम सिटी से श्री चेतन कश्यप भैया जी और आलोट से डॉक्टर चिंतामणि मालवीय।
  • इंदौर से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यमंत्री पद के दावेदार श्री कैलाश विजयवर्गीय चुनाव जीत गए हैं।
  • इंदौर-1 विधानसभा सीट पर भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय जीते,कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला हारे।
  • शाजापुर विधानसभा के मतगणना परिणाम के बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर किया बवाल, पथराव के साथ हुआ हंगामा, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी,शाजापुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद ने कांग्रेस प्रत्याशी हुकुम सिंह कराड़ा को 28 वोटो से हराया ! 
  • कांग्रेस के कई दिग्गज,सज्जन सिंह वर्मा,जीतू पटवारी,कुणाल चौधरी,हुकुम सिह कराड़ा,लक्ष्मण सिंह संजय शुक्ल चुनाव हारे।
  • सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी, कैबिनेट मंत्री और श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक श्री गोविंद सिंह राजपूत पीछे चल रहे हैं, कांग्रेस उम्मीदवार नीरज शर्मा 1831 वोटो से आगे चल रहे हैं।
  • सागर जिले की रैली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कैबिनेट मंत्री एवं मुख्यमंत्री पद के दावेदार पंडित गोपाल भार्गव जीत गए हैं। 
  • भिंड जिले की दिल्ली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री पद के दावेदार श्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव जीत गए हैं।
  • दतिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता, कैबिनेट मंत्री एवं मुख्यमंत्री पद के दावेदार डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा की शिकस्त लगभग सुनिश्चित।
  • 149 बैरसिया विधान सभा क्षेत्र से बीजेपी से विष्णु खत्री जी 25495 वोट से विजयी हुए।
  • कोई कांटेफांटे  की टक्कर नहीं थी 

  • मैंने कहा था हम इंदौर में सभी 9 सीट जीत जाएंगे: कैलाश विजयवर्गीय

  • इंदौर (मध्य प्रदेश): भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "हम मध्य प्रदेश में 160 से अधिक सीटों से जीतेंगे। मैंने 9 सीट इंदौर में जीतने को कहा था और मालवा में सर्वाधिक सीट जीतने को कहा था। हमने मालवा में भी रिकॉर्ड तोड़ा है।
  • 13वें राउंड में भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र सिंह तोमर 5357 वोटों से आगे। 
  • बीजेपी प्रत्याशी, केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री पद के दावेदार प्रह्लाद पटेल 10वें राउंड में 15684 वोट से आगे। 
  • भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यमंत्री पद के दावेदार कैलाश विजयवर्गीय 28271 वोटों से आगे।
  • बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा सीट से श्री मंजू राजेंद्र दादू 44805 वोटो से जीत गए हैं।
  • Bharatiya Janata Party - BJP 161
  • Indian National Congress - 67
  • Bahujan Samaj Party - BSP 1
  • Bharat Adivasi Party - BHRTADVSIP 1
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 74,183 वोटों से आगे।
  • पूर्व सीएम कमलनाथ 14वे राउंड के बाद कमलनाथ 21284 वोटों से आगे।
  • अटेर से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत सत्यदेव कटारे 11230 वोटो से आगे चल रहे हैं। 
  •  इंदौर की राऊ सीट पर काउंटिंग जारी, कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और राहुल गांधी के मित्र श्री जीतू पटवारी 15000 वोटो से पीछे चल रहे हैं। 
  • भोपाल उत्तर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ आरिफ अकील 22000 वोटो से जीते।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी करेगी। 
  • 9वें राउंड में सतना से भाजपा सांसद श्री गणेश सिंह 1500 वोटो से पीछे। 
  • रीवा से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ल 21637 वोटो से विजयी हुए हैं। 
  • कोतमा विधानसभा से भाजपा के दिलीप जायसवाल 22969 वोटों से विजयी हुए। 
  • चुरहट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल 6382 वोटो से आगे चल रहे हैं।
  • चित्रकूट विधानसभा से छटवे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी 3095 बोटो से आगे। 
  • दतिया से शिवराज सरकार के गृहमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ नरोत्तम मिश्रा 5400 वोटो से पीछे चल रहे हैं। 
  • डबरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे 8वें राउंड में 78 वोट से आगे हुए। सिंधिया समर्थक, दर्जा मंत्री श्रीमती इमरती देवी पीछे।
  • सतना विधानसभा में आठवे राउंड में कांग्रेस ने बनाई बढ़त। भाजपा सांसद गणेश सिंह पीछे।
  • वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह से 5004 वोट से पीछे। 
  • भाजपा के शिवराज सिंह चौहान 10वें राउंड में 60522 वोटों से आगे।
  • पूर्व सीएम कमलनाथ 12वे राउंड के बाद कमलनाथ 19372 वोटों से आगे। 
  • दिमनी से नरेंद्र सिंह तोमर फिर आगे। 11वें राउंड में नरेंद्र सिंह तोमर 1195 वोटों से आगे। शुरुआत से ही बढ़त के बाद पिछड़े थे, फिर बढ़त बनाई। बसपा के बलवीर दंडोतिया दूसरे नंबर पर। कांग्रेस के रविंद्र तोमर तीसरे नंबर पर। 
  • नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल आगे 8वें राउंड में 12477 वोट से आगे। 
  • इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय 8वें राउंड में 28271 वोटों से आगे। 
  • 9वें राउंड में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह 6018 वोट से पीछे।

  • मध्य प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा रिजल्ट - केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए हैं।
  • श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को जवाब- कुछ लोग मेरे कद पर टिप्पणी कर रहे थे।
  • भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी श्री हेमंत कटारे, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री श्री अरविंद भदौरिया से 11147 वोट से आगे।
  • श्योपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी बाबू जंडेल 9810 वोटों से आगे। 
  • दिमनी से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह तोमर 5700 मतों से आगे। 
  • सेवड़ा से भाजपा 2486 मतो से आगे।
  • भाजपा की आंधी में भी केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते निवास विधानसभा सीट से चुनाव हार गए है।
  • सतना 7 वे राउंड में सांसद गणेश सिंह की स्थिति कमजोर लेकिन फिलहाल 369 वोट से आगे।
  • भोपाल जिले में - नरेला से बीजेपी प्रत्याशी विश्वास सारंग 15300 वोट से आगे, दक्षिण पश्चिम से बीजेपी प्रत्याशी सबनानी 7000 वोट से आगे, भोपाल मध्य से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद 25 हजार वोट से आगे, भोपाल उत्तर से कांग्रेस के आतिफ अकील 20 हजार से आगे, जबलपुर उत्तर मध्य से  भाजपा के अभिलाष पांडे 8227 मतों से आगे। 
  • सिरमौर से बीजेपी के उम्मीदवार दिव्यराज सिंह 1250 से आगे।
  • पिछोर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी 12591 वोटो से आगे चल रहे हैं।
  • भाजपा के शिवराज सिंह चौहान 8वें राउंड में 50996 वोटों से आगे।
  • पूर्व सीएम कमलनाथ 12वे राउंड के बाद कमलनाथ 19372 वोटों से आगे। 
  • केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, "हमने चुनाव पूरी ताकत से लड़ी और उसके परिणामस्वरूप जनता का ये अपार आर्शीवाद हमें मिला। मैं इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करता हूं।
  • त्योंथर से भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी 12 वें राउंड में 112 वोटो से आगे हुए। 
  • लहार विधान सभा - पांचवा राउंड, BJP अमरीश शर्मा गुड्डू 3393 वोटों से आगे CONG डॉ गोविंद सिंह पीछे 
  • खरगोन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार 9034 वोटो से आगे चल रहे हैं। 
  • ग्वालियर पूर्व विधानसभा के सातवें राउंड में कांग्रेस के डॉक्टर सतीश सिकरवार ने लीड कवर करते हुए 2993 वोटो की बढ़त बनाई। 
  • जबेरा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र लोधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 8038 वोटो से आगे। 
  • भाजपा से उमा देवी खटीक 7वे राउंड में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 15514 मतों से आगे। 
  • इंदौर-1 से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय छठे राउंड की गिनती के बाद 25,921 वोटों से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक कुल 51,896 वोट मिले हैं। 
  • दमोह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयंत कुमार मलैया 7वे राउंड में 15395 मतों से आगे। 
  • सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के वीरेंद्र सिंह लोधी 8वे राउंड के बाद कांग्रेस के तरवर सिंह लोधी से 15475 वोट से आगे। 
  • सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के बृज बिहारी पटेरिया कांग्रेस के उम्मीदवार हर्ष यादव से 7वे राउंड के बाद 9,778 वोट से आगे। 
  • कोलारस विधानसभा - 23000 वोटो से भाजपा के महेंद्र यादव आगे। यहां सिंधिया समर्थक श्री बैजनाथ सिंह यादव को कांग्रेस पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था।
  • पूर्व सीएम कमलनाथ 9वें राउंड के बाद मात्र 15623 वोट से आगे।
  • उज्जैन दक्षिण सीट से उच्च शिक्षा मंत्री बीजेपी प्रत्याशी मोहन यादव पीछे चल रहे हैं। 
  • मंडला जिले की निवास सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी पीछे चल रहे हैं। 
  • दिमनी सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर लगातार बढ़त के बाद 8वें राउंड में पीछे हो गए हैं। 
  • नरसिंहपुर से प्रह्लाद सिंह पटेल आगे हैं। 
  • इंदौर-1 सीट से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय भी बढ़त बनाए हैं।
  • बुधनी से सीएम शिवराज सिंह और छिंदवाड़ा से पूर्व सीएम कमलनाथ आगे चल रहे हैं। 
  • बीजेपी के चारों सांसद जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह, गाडरवाड़ा से राव उदय प्रताप सिंह, सीधी से रीति पाठक और सतना से सांसद गणेश सिंह आगे चल रहे हैं। 
  • लहार से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह भी पीछे चल रहे हैं। 
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी के सबसे प्रभावशाली नेता श्री पीसी शर्मा 3355 वोटो से पीछे चल रहे हैं।
  • भोपाल की कुल 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। भाजपा प्रत्याशी 5 और कांग्रेस उम्मीदवार 2 सीट पर आगे चल रहे हैं। गोविंदपुरा से कृष्णा गौर, हुजूर से रामेश्वर शर्मा, दक्षिण पश्चिम से भगवान दास सबनानी, बैरसिया से विष्णु खत्री और नरेला से विश्वास सारंग आगे चल रहे हैं। भोपाल मध्य से कांग्रेस के आरिफ मसूद और उत्तर से आतिफ अकील आगे चल रहे हैं।
  • हाई प्रोफाइल लहार सीट से भाजपा के अमरीश शर्मा गुड्डू 6000 वोटो से आगे कांग्रेस के गोविंद सिंह पीछे।
  • पांचवें दौर की गिनती के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल पाटन से 1452 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक कुल 26854 वोट मिले हैं।
  • सतना में 6th राउंड तक BJP के गणेश सिंह 1129 वोट से आगे। 
  • इंदौर एवं आसपास के इलाकों में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता श्री जीतू पटवारी के राइट हैंड श्री कुणाल चौधरी कालापीपल विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं।
  • मध्य प्रदेश चुनाव 2023 - बीजेपी 161 और कांग्रेस 66 सीटों से आगे चल रही है: चुनाव आयोग
  • मालवा-निमाड़ में BJP की बढ़त, कुणाल चौधरी हारे, जीतू पटवारी पीछे.
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने आवास पर नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ।
  • मतगणना के बीच कमलनाथ का बयान, कहा- मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर भरोसा है।
  • केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक सुर्खी से भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 577 वोटो से पीछे चल रहे हैं।
  • ग्वालियर ग्रामीण से साहब सिंह गुर्जर 239 वोटो से आगे।
  • डबरा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी 819 वोट से आगे। 
  • एमपी की 230 सीटों के रूझान, बीजेपी 157 और कांग्रेस 71 सीटों पर आगे, दो सीटों पर अन्य को बढ़त।
  • हमारे बिना घर का डोर मेट तक नहीं बदलता, बड़े मियां सरकार बदलने चले थे। 


  • देवास से भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार 4960 वोट से आगे।
  • मुलताई से भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख 4298 वोट से आगे।
  • बैतूल से भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल 4500 वोटो से आगे चल रहे हैं।
  • सोनकच्छ से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश सोनकर 16222 वोटो से आगे चल रहे हैं।
  • इंदौर की राऊ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी 15009 वोट से पीछे चल रहे हैं। 
  • सतना विधानसभा- पांचवे राउंड में करीब 1059 वोट से भाजपा के सांसद गणेश सिंह आगे। 
  • भोपाल (मध्य प्रदेश): चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार मध्य प्रदेश में बीजेपी 155 सीटों से आगे चल रही है। जिसके मद्देनजर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया।
  • नागौद में तीसरे राउंड तक BSP 124 वोट से आगे।

व्हाट्सएप
 में प्रतिदिन बिजनेस आइडियाज एवं बिजनेस न्यूज़ प्राप्त करने के लिए कृपया यहां क्लिक करके व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वाइन करें। ✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!