MP karmchari news - बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पदनाम एवं ग्रेड पे परिवर्तन वर्षों से लंबित

Bhopal Samachar
जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि बताया कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष/महिला) का पदनाम परिवर्तन कर ग्रामीण स्वास्थ्य समन्वयक किया जावे एवं सुपरवाईजर (महिला एवं पुरूष) का पदनाम परिवर्तन कर क्षेत्रीय स्वास्थ्य समन्वयक किया जावे तथा बी.ई.ई. का पदनाम परिवर्तन कर खण्ड प्रशिक्षक अधिकारी कर राजपत्रित अधिकारी घोषित किया जावे। 

साथ ही पुरूष / महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता को वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 3200 दिया जाये तथा सुपरवाईजर पुरुष / महिला का वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 3600 तथा बी.ई.ई./ एम.आई. का वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 4200 दिया जाये। माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूर्व में घोषणा की थी कि पुरुष / महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पदनाम परिवर्तित किया जायेगा, परंतु अधिकारियों की उदासीनता के चलते पदनाम परिवर्तन आज तक नहीं हो पाया है। शिक्षा एवं राजस्व विभाग में राजपत्र एवं आदेश प्रसारित कर पदोन्नति करने निर्देश दिये गये हैं ठीक इसी प्रकार शिक्षा एवं राजस्व विभाग की तर्ज पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी पदोन्नत हेतु राजपत्र एवं आदेश प्रसारित किये जायें, अन्यथा संघ धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

संघ के अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, आलोक अग्निहोत्री, ब्रजेश मिश्रा, मनोज सिंह, वीरेन्द्र चंदेल, एस पी बाथरे, अंकित चौरसिया, शैलेन्द्र दुबे, सी एन शुक्ला, वीरेन्द्र तिवारी, घनश्याम पटेल, चूरामन गूजर, संदीप चौबे, तुषरेन्द्र सिंह, नीरज कौरव, निशांक तिवारी, नवीन यादव, अशोक मेहरा, अमित पटेल, शिशिर श्रीवास्तव, नीतेश राठौर, मधुर कपूर, सतीश देशमुख, रमेश काम्बले, पंकज जायसवाल, प्रीतोष तारे, शेरसिंह, मनोज सिंह, अभिषेक वर्मा, वीरेन्द्र पटेल, रामकृष्ण तिवारी, रितुराज गुप्ता, अमित गौतम, अनिल दुबे, अतुल पाण्डे आदि ने मुख्य सचिव म.प्र. शासन भोपाल से मांग की है कि पुरूष बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पदनाम एवं वेतनमान की विसंगति शीघ्र दूर की जाये। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!