MP NEWS - 12 मंत्री चुनाव हारे, दतिया में भीड़ ने सुकर्ण मिश्रा को दौड़ाया, कपड़े फटने की खबर

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में भाजपा के चक्रवात में सभी प्रकार का विरोध उड़कर हवा हो गया परंतु ऐसे घने चक्रवात में भी शिवराज सिंह चौहान सरकार के 12 मंत्री चुनाव हार गए। दूसरी तरफ दतिया से खबर आ रही है कि, डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के सुपुत्र श्री सुकर्ण मिश्रा पर पथराव किया गया। पब्लिक ने उन्हें दौड़ाया, और यहां तक कहा गया कि इस दौरान उनके कपड़े फट गए। यह भी खबर आई है कि, पत्थर मारने वाले और हमलावर हुए लोग चुनाव जीते नवनिर्वाचित विधायक संतोष भारती के समर्थक थे।

मध्यप्रदेश में चुनाव हारने वाले 12 मंत्रियों के नाम

1- दतिया से डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा (गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री पद के दावेदार)
2 - हरदा से कमल पटेल (कृषि मंत्री)
3 - बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया (सिंधिया समर्थक कैबिनेट मंत्री)
4 - बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल 
5 - अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया 
6 - बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव (सिंधिया समर्थक कैबिनेट मंत्री)
7 - बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन (दर्जा मंत्री एवं मुख्यमंत्री पद के दावेदार)
8 - ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह
9 - अमरपाटन से रामखेलावन पटेल
10 - पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे 
11 - पोहरी से सुरेश धाकड़ (सिंधिया समर्थक राज्य मंत्री)
12 - खरगापुर से राहुल सिंह लोधी (उमा भारती के भतीजे, इसलिए केबिनेट मंत्री)

दतिया में भीड़ ने सुकर्ण मिश्रा को दौड़ाया, कपड़े फटने की खबर 

एक वीडियो वायरल हुआ है जिसकी पुष्टि आज तक के मध्य प्रदेश एडिशन एमपी तक ने की है। इसमें शोर मचाती हुई भीड़ दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि, दतिया में मतगणना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के सुपुत्र श्री सुकर्ण मिश्रा उपस्थित थे। चुनाव हारने के बाद जब वह मतगणना स्थल से बाहर निकले तो पब्लिक ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान किसी ने उन पर पत्थर मारा। उन्हें दौड़कर जाना पड़ा। पुष्टि नहीं हुई है लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि उनके कपड़े फट गए थे। समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार का प्रकरण दर्ज किए जाने की सूचना नहीं थी। यहां उल्लेख करना अनिवार्य है कि दतिया में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा थे परंतु आम जनता के बीच श्री सुकर्ण मिश्रा सुर्खियों में थे। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!