MP NEWS - सतना से 2 लड़कियां किडनैप, बोरे में बंद करके प्रयागराज ले गए

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के सतना जिले से दो लड़कियों का अपहरण हो गया। एक लड़की की उम्र 16 साल और दूसरी की 6 साल है। दोनों को अलग-अलग जगह से किडनैप किया गया। 16 साल की लड़की ने वीडियो कॉल करके अपने परिवार वालों को बताया कि, एक उम्रदराज व्यक्ति ने चाकू दिखाकर किडनैप किया और बोरे में बंद करके प्रयागराज उत्तर प्रदेश के एक होटल में ले आया है। 

घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी, 6 साल की दूसरी लड़की भी गायब

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सोहावल की है। 16 वर्षीय लड़की सुबह करीब 10:30 बजे स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा देने गई थी। देर शाम तक जब घर नहीं लौटी तो परिजन स्कूल गए। जानकारी मिली कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं। सहेलियों से पूछने पर भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने आस-पड़ोस में तलाश की तो मालूम पड़ा कि इसी इलाके से 6 साल की एक बच्ची भी गायब है। शाम करीब 6 बजे वीडियो कॉल आने के बाद पुलिस में शिकायत की गई।

प्रयागराज के होटल में कई लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है

छात्रा के परिजन ने बताया, 'बेटी ने हमें कई कॉल किए। वीडियो कॉल भी किया। उसे और बच्ची को किसी होटल के कमरे में बंद करके रखा है। एक उम्रदराज व्यक्ति ने चाकू की नोक पर दोनों का अपहरण किया है। उनके साथ और भी लड़कियां हैं। बेटी ने यह भी बताया कि आरोपी ने उनके साथ मौजूद एक लड़की को चाकू भी मारा है।'

मोबाइल लोकेशन मिली, पुलिस टीम रवाना

सिविल लाइन टीआई योगेंद्र सिंह ने बताया कि लड़कियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। एक टीम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज भी गई है। साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। छात्रा ने जिस फोन से कॉल किया था, उसकी लोकेशन प्रयागराज की ही मिली है। छात्रा की रिश्तेदारी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!