मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के चुनाव का संशोधित कार्यक्रम घोषित - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता यानी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का चुनाव कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। इसी के साथ शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। पहले कहा गया था कि रविवार दिनांक 10 दिसंबर 2023 को विधायकों द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा परंतु अब कार्यक्रम बदल गया है। 

हर विधायक के वोट का मूल्य अलग होता है

मध्य प्रदेश में श्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाणा, डॉ के लक्ष्मण राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा और सुश्री आशीष लकड़ा राष्ट्रीय सचिव, भोपाल आकर भाजपा विधायक दल की मीटिंग लेंगे। इसी बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों द्वारा, भाजपा की निर्धारण नीति के अनुसार मतदान किया जाएगा। इस चुनाव में हर विधायक के वोट का मूल्य अलग होता है। कभी-कभी कुछ विधायकों के वोट का मूल्य शून्य भी हो जाता है। 

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री चुनाव रिजल्ट की तारीख

विधायकों के वोट लेकर तीनों पर्यवेक्षक दिल्ली लौट जाएंगे। इस चुनाव में जनप्रतिनिधियों के मतों की गणना प्रत्याशियों की अनुपस्थिति में की जाती है। कुछ वरिष्ठ नेताओं के पास अपना वीटो वोट होता है। इसके कारण हरने वाले प्रत्याशी को कई बार विजय श्री प्राप्त हो जाती है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से मतगणना और चुनाव परिणाम की तारीख घोषित नहीं की गई है। केंद्रीय नेता अपनी सुविधा के अनुसार परिणाम घोषित कर सकते हैं। संभावना है कि सोमवार दिनांक 11 दिसंबर को ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!