मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश, हाई कमान ने नाम मांगे - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ अपनी पोजीशन बचाने के लिए कई स्तर पर प्रयास कर रहे हैं परंतु उनके द्वारा बताई जा रहे हार के कारणों से हाई कमान संतुष्ट नहीं है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गई है। प्रस्ताव मांगे गए हैं। 

MP NEWS - कांग्रेस हाई कमान ने EVM को जिम्मेदार मानने से इनकार किया

आज दिल्ली दरबार में मध्य प्रदेश के नेता कमलनाथ की पेशी हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय चेहरा राहुल गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल की बेंच ने उनसे सवाल किए। मध्य प्रदेश में ऐसी शर्मनाक हार का कारण पूछा गया। हाई कमान ने EVM को जिम्मेदार मानने से इनकार कर दिया। इस चुनाव में कमलनाथ को फ्री हैंड दिया गया था इसलिए उन्हें जिम्मेदार माना गया। सूत्रों का कहना है की मीटिंग के दौरान कमलनाथ से इस्तीफा मांग लिया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के नाते, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कमलनाथ से कहा है कि वह भी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नए नाम का प्रस्ताव दे सकते हैं। 

दिग्विजय सिंह का क्या करें, विचार मंथन जारी 

पार्टी सूत्रों का कहना है कि, हाई कमान यह भी विचार कर रहा है कि, मध्य प्रदेश में कमलनाथ के साथ बराबर से सक्रिय रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का क्या करें। हाई कमान चाहता है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पुनर्गठन के लिए दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश से डिस्कनेक्ट कर दिया जाए परंतु पूर्व में जब भी उन्हें किसी दूसरे राज्य में भेजा गया, उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा है। इसलिए किसी दूसरे प्रदेश का प्रभारी बनाकर भी नहीं भेज सकते। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!