MP NEWS - मुख्यमंत्री ने अपने प्रमुख सचिव बदले, राघवेंद्र ने रस्तोगी को रिप्लेस किया

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने पसंद के अधिकारियों को पावरफुल पोजीशन देना शुरू कर दिया है। सबसे पहले उन्होंने अपने प्रमुख सचिव को बदल दिया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनीष रस्तोगी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव थे। डॉ मोहन यादव ने उन्हें हटाकर राघवेंद्र कुमार सिंह को नियुक्त कर दिया है। 

मध्य प्रदेश की महान सरकार में यह पहले पद स्थापना है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 1997 बैच के अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह इससे पहले कर्ज साधन विभाग में थे। अटल बिहारी वाजपई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का अतिरिक्त प्रभार भी था। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में उन्हें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। श्री मनीष रस्तोगी को मंत्रालय वापस भेज दिया गया है। उनके लिए विभाग का निर्णय नहीं किया गया है। 

माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के पसंद के अधिकारियों को बदला जा सकता है। इसके अलावा उन कलेक्टरों को भी हटाया जा सकता है जिन्होंने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को परेशान करने का काम किया था।

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!