मध्य प्रदेश में मंत्रियों को विभागों का आवंटन, ऑफिशियल लिस्ट पढ़िए - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की मोहन सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन हो गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। देर शाम वे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से भी मिलने पहुंचे थे। दिल्ली में रात्रि विश्राम के बाद सीएम शनिवार को सुबह 11:20 बजे भोपाल लौटे। 

मध्य प्रदेश के मंत्री और उनके विभागों की लिस्ट

  • डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री - सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, जेल विभाग, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, जनसंपर्क विभाग, नर्मदा घाटी विकास, विमानन विभाग, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री के पास नहीं है। 
  1. श्री जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री - वित्त विभाग वाणिज्य कर विभाग योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग। 
  2. श्री राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री - लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग। 
  3. श्री विजय शाह - जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग। 
  4. श्री कैलाश विजयवर्गीय - नगरीय विकास एवं आवास विभाग और संसदीय कार्य। 
  5. श्री प्रहलाद सिंह पटेल - पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम विभाग। 
  6. श्री राकेश सिंह - लोक निर्माण विभाग। 
  7. श्री करण सिंह वर्मा - राजस्व विभाग। 
  8. श्री उदय प्रताप सिंह - परिवहन विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग। 
  9. श्रीमती संपत्ति उईके - लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग। 
  10. श्री तुलसीराम सिलावट - जल संसाधन विभाग। 
  11. श्री एदल सिंह कंसाना - किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग। 
  12. सुश्री निर्मला भूरिया - महिला एवं बाल विकास विभाग। 
  13. श्री गोविंद सिंह राजपूत - खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग। 
  14. श्री विश्वास सारंग - खेल एवं युवा कल्याण विभाग और सहकारिता विभाग। 
  15. श्री नारायण सिंह कुशवाह - सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग। 
  16. श्री नागर सिंह चौहान - वन विभाग, पर्यावरण विभाग एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग। 
  17. श्री प्रद्युमन सिंह तोमर - ऊर्जा विभाग। 
  18. श्री राकेश शुक्ला - नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग। 
  19. श्री चैतन्य काश्यप - सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग। 
  20. श्री इंदर सिंह परमार - उच्च शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग एवं कौशल विकास विभाग।

  1. श्रीमती कृष्णा गौर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार - पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु कल्याण। 
  2. श्री धर्मेंद्र लोधी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार - संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, धार्मिक न्यास और धर्मस्य विभाग। 
  3. श्री दिलीप जायसवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार - कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग। 
  4. श्री गौतम टेटवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार - तकनीकी शिक्षा विभाग, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग। 
  5. श्री लखन पटेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार - पशुपालन एवं डेयरी विभाग। 
  6. श्री नारायण पवार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार - मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग। 

  1. श्रीमती राधा सिंह राज्य मंत्री - पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग। 
  2. श्रीमती प्रतिमा बागड़ी राज्य मंत्री - नगरीय विकास एवं आवास विभाग। 
  3. श्री अहिरवार दिलीप राज्य मंत्री - वन विभाग एवं पर्यावरण विभाग। 
  4. श्रीमती राधा सिंह राज्य मंत्री - पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग।




DATE SHEET 
  • 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए।
  • 8 दिन बाद 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री का चयन किया गया।
  • इसके 2 दिन बाद 13 दिसंबर को सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने शपथ ली।
  • इसके 12 दिन बाद 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।
  • आज 17 वें दिन मंत्रियों को विभागों का आवंटन।

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!