MP NEWS - ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया इशारा, मध्य प्रदेश में इशारों की राजनीति, पढ़िए

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद और मुख्यमंत्री के नाम के निर्धारण होने से पहले इशारों की राजनीति शुरू हो गई है। सबसे पहले श्री शिवराज सिंह ने कहा था मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा। फिर श्री प्रहलाद सिंह पटेल भोपाल आ गए। आज शनिवार की सुबह श्री शिवराज सिंह ने सबको राम राम कह दिया और शाम को श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक नया इशारा कर दिया है। 

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दौड़ और सिंधिया का इशारा

श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गतिविधियों की जानकारी देने वाले ऑफिशियल ट्विटर हैंडल Scindia Online (@ScindiaG) पर श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक फोटो अपलोड किया गया है। श्री सिंधिया के चेहरे पर मुस्कान है, हाथ से इशारा कर रहे हैं, और लिखा है "मेरे मध्यप्रदेश के परिवारजनों…"। आधिकारिक घोषणा से पहले मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम जानने की उत्सुकता में राजनीति के पत्रकार और विशेषज्ञ हर शब्द का अर्थ निकालने की कोशिश कर रहे हैं। श्री सिंधिया के इन चार शब्दों का भी अपना अर्थ है। 

शनिवार की सुबह शिवराज सिंह ने सबको राम राम कह दिया है

मध्य प्रदेश में एक बड़ा वर्ग यह मानने को तैयार नहीं है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर श्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा कोई और विराजमान हो सकता है। मुख्यमंत्री पद के विशेष सभी दावेदार दौड़ धूप कर रहे हैं परंतु शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री के पद पर अपना काम कर रहे हैं। शुरुआत में उन्होंने कहा था कि मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं। इसका अर्थ निकल गया था कि " मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं बल्कि मुख्यमंत्री हूं"। अब मध्य प्रदेश की विधानसभा भंग कर दी गई है। शनिवार 9 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल Office of Shivraj @OfficeofSSC पर हाथ जोड़े हुए फोटो अपलोड करके लिख दिया, सभी को राम-राम...।
सुबह शिवराज सिंह ने सबको राम राम कहा और शाम को सिंधिया ने मेरे मध्यप्रदेश के परिवारजनों। दोनों ने फुल स्टॉप नहीं लगाया बल्कि थ्री डॉट्स लगाए, यानी बात सिर्फ इतनी सी नहीं है बल्कि इसके आगे भी है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का चुनाव सोमवार को होगा। शनिवार को चर्चा के लिए यह दोनों वाक्य काफी है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!