MP NEWS - दिल्ली में दिग्विजय सिंह भाजपा नेताओं से मिले, सांसदों के भोज में शामिल

Bhopal Samachar
भारत की राजधानी दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सांसदों के लिए आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम में कांग्रेस नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री दिग्विजय सिंह अचानक पहुंच गए। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश से मुलाकात की। 

इस मुलाकात का एजेंडा क्या था, बात बनी या नहीं

इस मुलाकात का एजेंडा क्या था और बात बनी या नहीं, इसका उत्तर श्री दिग्विजय सिंह कभी नहीं देंगे परंतु पूरा घटनाक्रम सरप्राइजिंग था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भारतीय जनता पार्टी के सांसदों को मध्य प्रदेश भवन में रात्रि भोज पर आमंत्रित किया गया था। अचानक कांग्रेस के नेता एवं सांसद श्री दिग्विजय सिंह अपने साथ श्री राजमणि पटेल और श्री विवेक तन्खा को लेकर पहुंच गए। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश से चर्चा की। बाद में बताया गया कि विकसित भारत यात्रा के समन्वय पर बातचीत हुई है। 

चलो कुछ अर्थ निकालते हैं

श्री दिग्विजय सिंह के साथ श्री विवेक तन्खा की मौजूदगी यह संकेत देती है कि, जो कुछ भी हुआ है कमलनाथ की जानकारी और मर्जी से हुआ है। डॉ मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनते ही, श्री कमलनाथ फूलों का गुलदस्ता लेकर मिलने पहुंच गए थे। इसके उलट कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पड़ोसी हैं लेकिन किसी यात्रा के समन्वय के लिए बातचीत करने हेतु नहीं पहुंचे। कितनी मजेदार बात है, कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह चुनाव में भाजपा को लाभ पहुंचाने वाले सरकारी कार्यक्रम में समन्वय पर बातचीत करने के लिए पहुंचे। 

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!