MP NEWS - इंदौर में हरदा के सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत, डेड बॉडी फांसी पर लटकी मिली

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के इंदौर में हरदा के रहने वाले सब इंस्पेक्टर श्री विकास पाटिल की संदिग्ध मृत्यु हो गई। श्री विकास पाटिल इंदौर के विजयनगर थाने में सदस्य थे और हरदा के रहने वाले हैं। उनकी डेड बॉडी उन्हीं के कमरे में है फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है परंतु पुलिस का मानना है कि उन्होंने आत्महत्या की है। 

एसआई विकास पाटिल हरदा के रहने वाले थे 

2016 में वे पुलिस में भर्ती हुए थे। इसके बाद इंदौर के क्षिप्रा, लसूड़िया और द्वारकापुरी थाने पर भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र में पुलिस के लिए बनी मल्टी में सब इंस्पेक्टर विकास पाटिल ने कथित रूप से सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल शव को एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दी गई है, उनके पहुंचने तक शव यहीं सुरक्षित रखा जाएगा।

शुक्रवार से किसी का फोन नहीं उठा रहे थे

विजय नगर थाना प्रभारी ने बताया कि विकास पाटिल यहां पर अकेले थे। उन्हें कई बार फोन भी किया गया था। वे दो दिन से किसी का फोन भी नहीं उठा रहे थे। जब शनिवार को थाने के ही एक पुलिसकर्मी कुलदीप ने कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटके मिले। एसआई विकास की पत्नी परिवार के शादी समारोह में शामिल होने हरदा गई थी।

परिवार में होने वाला था शादी समारोह

पुलिस अफसरों के मुताबिक विकास पाटिल के परिवार में किसी सदस्य की 8 दिसंबर को शादी होने वाली है। परिवार के लोग उसी तैयारी में लगे हुए है। विकास पाटिल भी मतगणना के बाद शादी समारोह में जाने वाला था। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!