MP NEWS - छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक की बहू फांसी के फंदे पर लटकी मिली

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा एक मात्र ऐसा जिला है जहां पर कांग्रेस पार्टी ने सभी सात विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। श्री कमलनाथ एवं उनके सुपुत्र श्री नकुलनाथ यहां के सबसे बड़े कांग्रेस नेता हैं। इसी छिंदवाड़ा में परासिया विधानसभा से विधायक श्री सोहन वाल्मीकि की बहू मोनिका वाल्मीकि की डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। 

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मोनिका के पति आदित्य वाल्मिक WCL में कार्यरत है। कुछ साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। बताया गया है कि एक दिन पहले ही मायके से वापस आई थी। मोनिका को सेवादूत अस्पताल ले जाया गया था। मृत्यु कैसे हुई और मृत्यु का कारण क्या है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। काफी ज्यादा भीड़ होने के कारण, पुलिस की इन्वेस्टीगेशन शुरू नहीं हुई है। पुलिस मोनिका की मायके वालों का भी इंतजार कर रही है।

समाचार लिखे जाने तक विधायक एवं उनके परिवार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस की ओर से सिर्फ इतना बताया गया है कि जांच शुरू हो गई है। मोनिका की मृत्यु को आत्महत्या मान जा रहा है परंतु कोई सुसाइड नोट मिला है ऐसी जानकारी पुलिस ने नहीं दी है। सारी जानकारी छिपाई जाने के कारण भीड़ बढ़ती जा रही है और लोगों में जानने की उत्सुकता है।

  पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!