MP WEATHER FORECAST - हिमालय की बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश पहुंची, पढ़िए कितना तापमान गिरेगा

Bhopal Samachar
हिमालय की बर्फीली हवाएं मध्य प्रदेश की सीमाओं में प्रवेश कर चुकी हैं। इन हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के 24 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि यह शीत लहर है, कृपया सावधान रहें अन्यथा यह आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर देगी। 

मध्य प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों के नाम

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रात के समय जबरदस्त शीत लहर चली। इसके कारण न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पचमढ़ी का तापमान 6 डिग्री और भोपाल का 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। उपरोक्त के अलावा :-
  • दतिया, रीवा और राजगढ़ में तापमान 7 डिग्री से कम। 
  • नौगांव, मंडल, उमरिया, मलाजखंड, बैतूल और रायसेन में 8 डिग्री सेल्सियस से कम। 
  • गुना, सतना, सागर और खरगोन में 9 डिग्री सेल्सियस से। 
  • दमोह, खजुराहो, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी और धार जिले में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। 

मध्य प्रदेश के चार जिलों में कोल्ड-डे

खंडवा, बैतूल, मलांजखंड और सिवनी जिलों में शीतल दिन रहा, तथा सिवनी और सागर जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। कृपया याद रखें कि जब रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो जाए। तब ऐसे दिन को कोल्ड-डे कहते हैं। यह स्थिति और गंभीर हो जाने पर सीवियर कोल्ड डे कहा जाता है। 

मध्य प्रदेश में अचानक ठंड कहां से आई 

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में चक्रवाती हवा के घेरे का असर प्रदेश में पड़ा है। इस वजह से शनिवार से मौसम बदला है। इस घेरे के कारण अरब सागर से नमी आई तो मौसम में हुए बदलाव के कारण दिन में फिर ठंडक बढ़ गई। उत्तरी हवाओं ने दिन में कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हिमालय एवं उसके पड़ोसी पहाड़ों पर बर्फबारी हुई थी। अब बर्फ पिघल रही है और वहां से आ रही हवा में ठंडक घुल गई है। इस कारण प्रदेश में दिन-रात के तापमान में गिरावट हो रही है। 

IMD FORECAST - मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। ग्वालियर और रीवा में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। पूरे मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर तक लगातार तापमान कम होता जाएगा। कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। इंदौर एवं उज्जैन शीतलहर से सुरक्षित रहेंगे, लेकिन जबलपुर में कड़ाके की ठंड और कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!