MPPSC - राज्य सेवा, अभियांत्रिकी सेवा और प्राचार्य प्रथम श्रेणी सहित अन्य अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

Bhopal Samachar
Madhya Pradesh Public Service Commission Indore द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2022, राज्य सेवा परीक्षा 2021, राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022, प्राचार्य प्रथम श्रेणी, उपसंचालक, प्राचार्य द्वितीय श्रेणी, सहायक संचालक तकनीकी, सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, कारखाना निरीक्षक, परीक्षा 2023 के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। 

राज्य सेवा परीक्षा 2022 - उम्मीदवारों के लिए नोटिस

मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदों की पूर्ति हेतु "राज्य सेवा परीक्षा- 2022" का विज्ञापन क्रमांक 11/2022, दिनांक 30.12.2022 आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया है। मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग के पत्र क्रमांक 1580/1661817/2023/तीन/जेल दिनांक 05.11.2023 के अनुरोध पर एवं उक्त विज्ञापन की कडिका 03 में उल्लेखित प्रावधानों के अनुरूप विज्ञापन में प्रकाशित अधीक्षक जिला जेल के एक पद को विलोपित किया जाता है। उक्त पद को विलोपित करने के फलस्वरूप राज्य सेवा परीक्षा 2022 हेतु विज्ञापित कुल पदों की संख्या 456 हो गई है।

राज्य सेवा 2021, अभियांत्रिकी सेवा 2022, प्राचार्य प्रथम श्रेणी एवं अन्य उम्मीदवारों के लिए नोटिस

एमपी लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा उम्मीदवारों के लिए जारी नोटिस में बताया गया है कि, निम्नांकित परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित किया जा चुके हैं। जिन कैंडीडेट्स का सिलेक्शन इंटरव्यू के लिए हुआ है उन्हें आयोग के दफ्तर में अभिलेख प्रस्तुत करने की लास्ट डेट घोषित कर दी गई है। 
  • राज्य सेवा परीक्षा 2021 अभिलेख प्रस्तुत करने की लास्ट डेट 14 दिसंबर 2023 
  • राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022 अभिलेख प्रस्तुत करने की लास्ट डेट 14 दिसंबर 2023
  • प्राचार्य प्रथम श्रेणी, उपसंचालक, प्राचार्य द्वितीय श्रेणी, सहायक संचालक तकनीकी, सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, कारखाना निरीक्षक अभिलेख प्रस्तुत करने की लास्ट डेट 12 दिसंबर 2023



 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!