Upcoming IPO - 40 देशों में लोकप्रिय स्कूल स्टेशनरी बनाने वाली कंपनी में साझेदारी का मौका

Bhopal Samachar
भारत सहित दुनिया के 40 देश में पेंसिल और स्टेशनरी का कारोबार करने वाली कंपनी में अब आप भी इस कंपनी में साझेदार बन सकते हैं, क्योंकि कंपनी का आईपीओ आने वाला है। कंपनी को अपने कारोबार के विस्तार के लिए 1200 करोड रुपए की जरूरत है। इसके बदले में कंपनी मैनेजमेंट इन्वेस्टर्स को शेयर होल्डिंग देने के लिए तैयार है। आईए इस कंपनी के बारे में अधिक जानने का प्रयास करते हैं। 

DOMS Industries Limited IPO 

यदि आप स्टेशनरी की खरीदारी करते हैं तो DOMS BRAND के बारे में जरुर जानते होंगे। भारत के प्रत्येक स्टेशनरी स्टोर में DOMS ब्रांड के प्रोडक्ट दिखाई दे जाते हैं। इस कंपनी की स्थापना सन 2006 में हुई थी। कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस वलसाड गुजरात में है। यह कंपनी मूल रूप से आर्ट प्रोडक्ट और स्टेशनरी का निर्माण करती है। 31 मार्च 2023 की स्थिति में दुनिया के 40 से अधिक देशों में DOMS के प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। 2023 में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में कंपनी ने भारत में पेंसिल के मार्केट में 29% और मैथमेटिकल इंस्ट्रूमेंट बॉक्स के मार्केट में 30% बिक्री हासिल की है। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। 

DOMS Industries Limited के प्रोडक्ट लिस्ट 

(i) scholastic stationery; 
(ii) scholastic art materials; 
(iii) paper stationery; 
(iv) kits and combos; 
(v) office supplies; 
(vi) hobby and craft; 
(vii) fine art products.

31 मार्च 2023 की स्थिति में कंपनी के पास अमेरिका, अफ्रीका, एशिया प्रशांत, यूरोप और मिडिल ईस्ट में स्ट्रांग ग्लोबल मल्टी चैनल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क था। 

DOMS Industries Limited Financial Information (कंपनी का बहीखाता)

  • कंपनी की संपत्ति 457 करोड़ से बढ़कर 640 करोड़ हो गई है। 
  • कंपनी का रेवेन्यू 409 करोड़ से बढ़कर 1216 करोड़ हो गया है। 
  • नेट वर्थ 234 करोड़ से बढ़कर 337 करोड़। 
  • Reserves and Surplus 233 करोड़ से बढ़कर 337 करोड़। 
  • कंपनी पर लोन उधारी 97 करोड़ से बढ़कर 100 करोड़। 
  • प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 6 करोड़ के घाटे से 103 करोड़ के फायदे में। 
उपरोक्त सभी आंकड़े क्लोजिंग डेट 31 मार्च 2021 और 31 मार्च 2023 के हैं। सरलता से समझने के लिए लगभग कर दिए गए हैं। 

कुल मिलाकर पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। 31 मार्च 2021 को जो कंपनी 6 करोड़ के घाटे में चल रही थी, 31 मार्च 2023 को वही कंपनी 103 करोड रुपए के फायदे में है। आंकड़े बताते हैं कि कंपनी के अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं। कंपनी के प्रमोटर संतोष रसिकलाल रवेशिया, संजय मनसुखलाल राजानी, केतन मनसुखलाल राजानी और चांदनी विजय सोमैया और फैब्रीका इटालियाना लैपिस एड एफिनी एस.पी.ए. हैं। 

यदि आपको इस कारोबार की समझ है और आपके पास यह विश्वास करने के पर्याप्त कारण है कि DOMS BRAN का भविष्य सुनहरा है तो यह आपके लिए सबसे अच्छा अवसर है जब आप कंपनी में सबसे कम इन्वेस्टमेंट पर साझेदारी कर सकते हैं। 

डिस्क्लेमर:- कृपया इन्वेस्टमेंट का डिसीजन बनाने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह मशवरा जरूर करें एवं हमेशा ध्यान रखें कि स्टॉक मार्केट में जब आप इन्वेस्ट करते हैं तो उसका सारा जोखिम हमेशा सिर्फ आपका होता है। 

✔ व्हाट्सएप में प्रतिदिन बिजनेस आइडियाज एवं बिजनेस न्यूज़ प्राप्त करने के लिए कृपया यहां क्लिक करके व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वाइन करें। ✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!