Upcoming IPO - मालामाल कर देगा DOMS, प्राइस अनाउंस होने से पहले GMP 200 हो गया

Bhopal Samachar
15 दिन में इन्वेस्टमेंट डबल करने वाले TATA Tech और IREDA के आईपीओ यदि आप सब्सक्राइब नहीं कर पाए हैं तो एक नया अवसर आपके सामने आने वाला है। DOMS IPO मार्केट में धूम मचाएगा, क्योंकि इसका आईपीओ प्राइस घोषित होने से पहले ही GMP ₹200 घोषित कर दिया गया है। आप चाहे तो अभी सौदा कर सकते हैं, शेयर बाजार में लिस्टिंग प्राइस कितनी भी हो आपको उसके ऊपर ₹200 मिलेगा। आपको आइपीएस सब्सक्राइब करना है और डिमैट अकाउंट में शेयर लिस्ट होते ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी करनी है। 

DOMS IPO GMP Trend

जब से स्टॉक मार्केट में खबर आई है कि DOMS IPO आने वाला है तब से ही हलचल शुरू हो गई है। आईपीओ से पैसा कमाने वाले इन्वेस्टर्स लगातार नजर बनाए हुए हैं। ग्रे मार्केट में दिनांक 2 एवं 3 दिसंबर को कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। कंपनी की तरफ से अपने शहर का ऑफर प्राइस घोषित किए जाने का इंतजार किया जा रहा था परंतु जैसे ही DOMS IPO Timeline घोषित की गई, ग्रे मार्केट में प्रीमियम भी घोषित कर दिया गया। यह थोड़ा बहुत नहीं बल्कि ₹200 है। कंपनी के शेयर की मूल कीमत मात्र ₹10 है। कंपनी अपनी तरफ से कितनी कीमत मांगी थी और Lot Size क्या होगा किसी को नहीं पता परंतु एक अनुमान है कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम डेढ़ लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट करना होगा। 

DOMS IPO Timeline (open close listing Gate)

  • DOMS आईपीओ की ओपनिंग दिनांक 13 दिसंबर 2023 को होगी। 
  • DOMS आईपीओ की क्लोजिंग डेट दिनांक 15 दिसंबर 2023 है। 
  • अलॉटमेंट 18 दिसंबर रिफंड्स 19 दिसंबर को मिलेंगे। 
  • डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट 19 दिसंबर को होगा। 
  • BSE, NSE शेयर मार्केट में लिस्टिंग की तारीख 20 दिसंबर 2023 घोषित की गई है। 

About DOMS Industries Limited 

यदि आप स्टेशनरी की खरीदारी करते हैं तो DOMS BRAND के बारे में जरुर जानते होंगे। भारत के प्रत्येक स्टेशनरी स्टोर में DOMS ब्रांड के प्रोडक्ट दिखाई दे जाते हैं। इस कंपनी की स्थापना सन 2006 में हुई थी। कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस वलसाड गुजरात में है। यह कंपनी मूल रूप से आर्ट प्रोडक्ट और स्टेशनरी का निर्माण करती है। 31 मार्च 2023 की स्थिति में दुनिया के 40 से अधिक देशों में DOMS के प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। 2023 में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में कंपनी ने भारत में पेंसिल के मार्केट में 29% और मैथमेटिकल इंस्ट्रूमेंट बॉक्स के मार्केट में 30% बिक्री हासिल की है। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। 

DOMS Industries Limited के प्रोडक्ट लिस्ट 

(i) scholastic stationery; 
(ii) scholastic art materials; 
(iii) paper stationery; 
(iv) kits and combos; 
(v) office supplies; 
(vi) hobby and craft; 
(vii) fine art products.

31 मार्च 2023 की स्थिति में कंपनी के पास अमेरिका, अफ्रीका, एशिया प्रशांत, यूरोप और मिडिल ईस्ट में स्ट्रांग ग्लोबल मल्टी चैनल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क था। 

DOMS Industries Limited Financial Information (कंपनी का बहीखाता)

  • कंपनी की संपत्ति 457 करोड़ से बढ़कर 640 करोड़ हो गई है। 
  • कंपनी का रेवेन्यू 409 करोड़ से बढ़कर 1216 करोड़ हो गया है। 
  • नेट वर्थ 234 करोड़ से बढ़कर 337 करोड़। 
  • Reserves and Surplus 233 करोड़ से बढ़कर 337 करोड़। 
  • कंपनी पर लोन उधारी 97 करोड़ से बढ़कर 100 करोड़। 
  • प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 6 करोड़ के घाटे से 103 करोड़ के फायदे में। 
उपरोक्त सभी आंकड़े क्लोजिंग डेट 31 मार्च 2021 और 31 मार्च 2023 के हैं। सरलता से समझने के लिए लगभग कर दिए गए हैं। 

कुल मिलाकर पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। 31 मार्च 2021 को जो कंपनी 6 करोड़ के घाटे में चल रही थी, 31 मार्च 2023 को वही कंपनी 103 करोड रुपए के फायदे में है। आंकड़े बताते हैं कि कंपनी के अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं। कंपनी के प्रमोटर संतोष रसिकलाल रवेशिया, संजय मनसुखलाल राजानी, केतन मनसुखलाल राजानी और चांदनी विजय सोमैया और फैब्रीका इटालियाना लैपिस एड एफिनी एस.पी.ए. हैं। 

यदि आपको इस कारोबार की समझ है और आपके पास यह विश्वास करने के पर्याप्त कारण है कि DOMS BRAN का भविष्य सुनहरा है तो यह आपके लिए सबसे अच्छा अवसर है जब आप कंपनी में सबसे कम इन्वेस्टमेंट पर साझेदारी कर सकते हैं। 

डिस्क्लेमर:- कृपया इन्वेस्टमेंट का डिसीजन बनाने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह मशवरा जरूर करें एवं हमेशा ध्यान रखें कि स्टॉक मार्केट में जब आप इन्वेस्ट करते हैं तो उसका सारा जोखिम हमेशा सिर्फ आपका होता है। 

✔ व्हाट्सएप में प्रतिदिन बिजनेस आइडियाज एवं बिजनेस न्यूज़ प्राप्त करने के लिए कृपया यहां क्लिक करके व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वाइन करें। ✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!