डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश कौन है - Who is Dr Mohan Yadav, Chief Minister Madhya Pradesh

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने अपने नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का चुनाव कर लिया है। उज्जैन दक्षिण से विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता पार्टी संगठन के लिए काम करने वाले पुराने कार्यकर्ता श्री मोहन यादव को भली भांति जानते हैं परंतु मध्य प्रदेश के आम नागरिक उनके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं। इसलिए हम मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बारे में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं, जो स्वयं श्री मोहन यादव द्वारा प्रदान की गई है। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का व्यक्तिगत परिचय

  • मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव का जन्मदिन 25 मार्च 1965 है। 
  • आज जब डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया तो उनकी उम्र 58 वर्ष 8 महीने और 17 दिन है। 
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता का नाम श्री पूनम चंद यादव है। पत्नी का नाम श्रीमती सीमा यादव, परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री कुल तीन संतान है। 
  • मूल रूप से किसान परिवार से हैं। वकील है एवं बिजनेसमैन भी हैं। 
  • शैक्षणिक योग्यता - बीएससी, एलएलबी एमए राजनीति विज्ञान, MBA और PHd 
  • डॉ मोहन यादव की रुचि पर्यटन संस्कृति इतिहास विज्ञान और खेलकूद में है। 
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का स्थाई पता 
  • स्थायी पता- 180, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, अब्दालपुरा, जिला-उज्जैन (म.प्र.) पिन-456006 (2) कार्यालय अपना चैनल भवन 1/1, मुंज मार्ग, फ्रीगंज, जिला-उज्जैन (म.प्र.) 
  • e-mail- drmyadavujn@gmail.com
  • Official Facebook page - https://www.facebook.com/DrMohanYadav51
  • Official X Twitter handle - https://twitter.com/DrMohanYadav51

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सार्वजनिक जीवन संक्षिप्त में 

  • सन् 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव एवं 1984 में अध्यक्ष. 
  • सन् 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री एवं 1986 में विभाग प्रमुख. 
  • सन् 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य. 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री. 
  • सन् 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री. 
  • सन् 1993-95 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उज्जैन नगर के सह खण्ड कार्यवाह, सायं भाग नगर कार्यवाह एवं 1996 में खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह. 
  • सन् 1997 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य. 
  • सन् 1998 में पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य. 
  • सन् 1999 में भा.ज.यु.मो. के उज्जैन संभाग प्रभारी. 
  • सन् 2000-2003 में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की कार्य परिषद के सदस्य. 
  • सन् 2000-2003 में भा.ज.पा. के नगर जिला महामंत्री. 
  • सन् 2004 में भा.ज.पा. की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य. 
  • सन् 2004 में सिंहस्थ, मध्यप्रदेश की केन्द्रीय समिति के सदस्य. 
  • सन् 2004-2010 में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा). 
  • सन् 2008 से भारत स्काउट एण्ड गाइड के जिलाध्यक्ष सन् 2011-2013 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा). 
  • भा.ज.पा. की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य. 
  • सन् 2013-2016 में भा.ज.पा. के अखिल भारतीय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक. 
  • उज्जैन के समग्र विकास हेतु अप्रवासी भारतीय संगठन शिकागो (अमेरिका) द्वारा महात्मा गांधी पुरस्कार और इस्कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा सम्मानित. 
  • मध्यप्रदेश में पर्यटन के निरंतर विकास हेतु सन् 2011-2012 एवं 2012-2013 में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत. 
  • सन् 2013 में चौदहवीं विधान सभा के सदस्य (विधायक) निर्वाचित.
  • सन् 2018 में दूसरी बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित. दिनांक 2 जुलाई, 2020 को मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा  मंत्री पद की शपथ.
  • सन 2023 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री. 


 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!