शिमला और हिमाचल का मौसम - पढ़िए कहां-कहां पर बर्फबारी बारिश - WINTER TOURISM in INDIA

Bhopal Samachar
सर्दी के मौसम में भारत के लाखों लोगों के पसंदीदा पर्यटन स्थल शिमला और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो गई है। पूरा शिमला बारिश, बर्फबारी और ठंड की आगोश में समा गया है। कांगड़ा घाटी की ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भी गिरावट देखी गई।

शिमला में ओले गिरे, लोगों ने अलाव जलाए

हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने, हिमपात व वर्षा की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान शिमला में 17 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। राजधानी शिमला में शुक्रवार को मौसम ने अपने तेवर पूरी तरह से बदल दिए। शुक्रवार को दोपहर को न केवल वर्षा हुई, बल्कि ओले भी गिरे। इससे मौसम की ठंडक ज्यादा बढ़ गई। 

लोअर बाजार व आसपास शहर की गलियों में लोग आग सेकते दिखे। इसके अलावा शहर की ऊंची जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई। विभाग के मुताबिक मौसम में ठंड़क के साथ ही अगले दो से तीन दिन हलकी बारिश की संभावना है। ऐसे में आम जनमानस को सर्दी के साथ-साथ बारिश से भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

रोहतांग में भारी बर्फबारी

वहीं शुक्रवार को रोहतांग दर्रे में अटल टनल पर भी बर्फबारी का नजारा देखने को मिला। गुरुवार को कांगड़ा घाटी की ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भी गिरावट देखी गई, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर जल्द ही उत्तराखंड और हिमाचल में देखने को मिलेगा, जिसके चलते दोनों राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!