लाडली बहना योजना - 10 जनवरी को अकाउंट में पैसा आएगा या नहीं, मुख्यमंत्री का फैसला पढ़िए - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना शुरू की थी। चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली, लेकिन शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री नहीं बने। उसके बाद से लगातार असमंजस की स्थिति थी। नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस योजना के संदर्भ में अपना फैसला सुना दिया है। 

लाडली बहना योजना - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कोई बयान नहीं दिया था

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले लाडली बहना योजना की शुरुआत करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि अभी ₹1000 महीना दे रहे हैं और धीरे-धीरे इसे बढ़ाते हुए ₹3000 महीने तक ले जाएंगे। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली। श्री शिवराज सिंह चौहान का मानना है कि, इस ऐतिहासिक जीत में लाडली बहना योजना का महत्वपूर्ण योगदान है परंतु नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया था। इसके बाद से ही असमंजस की स्थिति बन गई थी। महिलाएं जानना चाहती थी कि नए मुख्यमंत्री, लाडली बहना योजना के बारे में क्या विचार रखते हैं और क्या 10 जनवरी 2024 को महिलाओं के खाते में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर होगी। 

लाडली बहना योजना की फाइल मुख्यमंत्री के पास पेंडिंग थी

दिनांक 3 जनवरी को खबर आई थी कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने वित्त विभाग से लाडली बहना योजना के तहत प्रत्येक महिला को 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर करने के लिए टोटल 1600 करोड रुपए की मांग की है। यह भी समाचार मिला था कि, फाइल मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास पहुंच गई है परंतु मुख्यमंत्री ने मंजूरी नहीं दी है। कहा जा रहा था कि सरकारी खजाना खाली हो चुका है, मुख्यमंत्री भी बदल गए हैं। इसलिए अब यह योजना खटाई में पड़ गई है। ताजा खबर मिली है कि, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने योजना को मंजूरी दे दी है। बताया गया है कि, कुछ क्षेत्रों में उपचुनाव होने के कारण अब तक फाइल को रोका गया था। आज मतदान संपन्न होते ही लाडली बहना योजना को मंजूरी मिल गई है। दिनांक 10 जनवरी 2024 को मध्य प्रदेश की निर्धन महिलाओं के खाते में ₹1250 ट्रांसफर होंगे। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!