मकर संक्रांति 2024 - राशि के अनुसार ये उपाय करें - Makar Sankranti Jyotish Remedies

Bhopal Samachar
मकर संक्रांति 2024, 15 जनवरी, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति का दिन सूर्य की पूजा के लिए विशेष होता है। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देना, दान करना, व्रत रखना, और पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मकर संक्रांति को, उत्तरायण, पोंगल, मकरविलक्कु एवं माघ बिहु के नाम से भी पुकारा जाता है।

मेष राशि वाले मकर संक्रांति के दिन क्या करें

  • मकर संक्रांति का पर्व सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • इस दिन अपनी मनोकामनाएं को पूर्ण करने के लिए विशेष उपाय करने चाहिए।
  • मकर संक्रांति के दिन गरीबों को तिल का दान करना चाहिए।
  • इससे जल्द ही मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

वृषभ राशि वाले मकर संक्रांति के दिन क्या करें

  • मकर संक्रांति का दिन वृषभ राशि के अत्यधिक शुभ माना गया है।
  • इस दिन आपको ऊनी वस्त्रों का दान देना चाहिए।
  • इससे यह दिन अत्यधिक लाभ प्रदान करेगा।

मिथुन राशि वाले मकर संक्रांति के दिन क्या करें

  • मकर संक्रांति के दिन मिथुन राशि के लोगों को गरीबों को अन्न का दान करना चाहिए।
  • इस दान को करने से मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा।

कर्क राशि वाले मकर संक्रांति के दिन क्या करें

  • मकर संक्रांति के दिन कर्क राशि को जातकों को ऊनी वस्त्र,तिल और साबुन इत्यादि का दान करना चाहिए।
  • इससे कर्क राशि के शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। 

सिंह राशि वाले मकर संक्रांति के दिन क्या करें

  • इस दिन सिंह राशि के लोगों को तिल और कंबल का दान गरीबों को करना चाहिए।
  • इससे सिंह राशि के जातकों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

कन्या राशि वाले मकर संक्रांति के दिन क्या करें

  • मकर संक्रांति के दिन दान करना शुभ माना जाता है।
  • इस दिन कन्या राशि के जातकों को उड़द की दाल ,तिल या नए अन्न का दान करना चाहिए।

तुला राशि वाले मकर संक्रांति के दिन क्या करें

  • इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार वस्तुएँ दान करनी चाहिए।
  • तुला राशि के लोग इस दिन तेल और रुई का दान भी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले मकर संक्रांति के दिन क्या करें

मकर संक्रांति के दिन वृश्चिक राशि के लोगों को नए चावल से बनी खिचड़ी और मसूर की खिचड़ी का दान कर सकते हैं। 

धनु राशि वाले मकर संक्रांति के दिन क्या करें

  • मकर संक्रांति का दिन धनु राशि के लाभदायक साबित होगा।
  • इस दिन धनु राशि जातकों को चने की दाल और खिचड़ी का दान देना चाहिए।

मकर राशि वाले मकर संक्रांति के दिन क्या करें

  • इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति चाहते हैं।
  • तो मकर राशि के जातकों को ऊनी वस्त्र,कंबल और पुस्तक का दान करना चाहिए।
  • साथ ही साथ गरीबों को नए अन्न की खिचड़ी का दान भी कर सकते हैं।

कुंभ राशि वाले मकर संक्रांति के दिन क्या करें

  • मकर संक्रांति के दिन कुंभ राशि के जातक भाग्य को बढ़ाना चाहते हैं।
  • तो इन्हें अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान करना चाहिए।

मीन राशि वाले मकर संक्रांति के दिन क्या करें

  • मकर संक्रांति के दिन चने की दाल और अन्न का दान करना चाहिए।
  • इससे पापों से मुक्ति मिलती है और साथ ही साथ लाभ प्राप्त होता है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!