22 जनवरी को मध्य प्रदेश में सरकारी छुट्टी, केंद्र सरकार का हाफ-डे लागू है या नहीं, पढ़िए - NEWS

Bhopal Samachar
दिनांक 22 जनवरी अयोध्या में भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर भारत के कई राज्यों में छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा भी आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। आईए जानते हैं कि मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारी और स्कूलों में छुट्टी रहेगी या नहीं। 

केंद्र सरकार द्वारा जारी छुट्टी की घोषणा पढ़िए 

केंद्र सरकार ने राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी, 2024 को पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों को अपराह्न 2:30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रखने की घोषणा की है। आदेश में कहा गया है कि 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा पूरे भारत में मनाई जाएगी। कर्मचारियों को उत्सव में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी, 2024 को पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान अपराह्न 14:30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। यह भी सलाह दी जाती है कि भारत सरकार के सभी मंत्रालय/विभाग उपरोक्त निर्णय को सभी संबंधितों के ध्यान में लाएं। 

केंद्र का आदेश मध्य प्रदेश में प्रभावी होगा या नहीं

कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट लिखा हुआ है कि यह सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए है। इसका तात्पर्य है कि यह भारत के किसी भी राज्य के शासकीय कर्मचारी, स्कूल अथवा कॉलेज के लिए नहीं है। समाचार लिखे जाने तक, उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा में स्कूल बंद, छत्तीसगढ़ में स्कूल कॉलेज बंद, गोवा में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। मध्य प्रदेश में केवल शराब की दुकानों की छुट्टी घोषित की गई है। 

मध्य प्रदेश में आधे दिन की छुट्टी घोषित - UPDATE 19 JAN 2024

जैसा कि हमने पूर्व में कहा था, यदि मध्य प्रदेश शासन द्वारा छुट्टी घोषित की जाती है तो सूचना की पुष्टि के बाद उसे प्रमुखता के साथ भोपाल समाचार डॉट काम में प्रकाशित करेंगे। ब्रेकिंग न्यूज़ यह है कि, इस समाचार के प्रकाशन के बाद मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा केंद्र के समान मध्य प्रदेश में भी आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!