मध्य प्रदेश का राजभवन घूमना है तो तारीख नोट कर लीजिए, सिर्फ 3 दिन खुलेगा - BHOPAL NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन आमजन के लिए तीन दिन खोला जाएगा। राजभवन 25 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक निर्धारित अवधि के लिए खुला रहेगा। आम नागरिक 25 और 27 जनवरी को अपराह्न 2 बजे से 7 बजे तक राजभवन में भ्रमण कर सकेंगे। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को राजभवन प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक आमजन के अवलोकन के लिए खुला रहेगा।

थ्री-डी सेल्फी बूथ लगाए जाएंगे 

जनसंपर्क विभाग की उपसंचालक श्री अजय वर्मा ने बताया कि, इस अवसर पर राजभवन में केन्द्रीय संचार ब्यूरो, भोपाल द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित, हमारा संकल्प विकसित भारत और मध्यप्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। ब्यूरो के सांस्कृतिक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और कठपुतली के शो भी प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी स्थल पर देश की उपलब्धियों के थ्री-डी सेल्फी बूथ लगाए जाएंगे। इस दौरान आगंतुकों के लिए प्रश्नोत्तरी के कार्यक्रम भी किए जाएंगे। 

मध्य प्रदेश के राजभवन का महत्व

मध्य प्रदेश का राज भवन भारत के मध्य प्रदेश राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी भोपाल में स्थित है। राजभवन का निर्माण 1928 में ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था। यह एक विशाल और भव्य इमारत है, जो 14 एकड़ के क्षेत्र में फैली हुई है।

राजभवन की इमारत दो मंजिला है। पहली मंजिल पर राज्यपाल के कार्यालय और रहने के कमरे हैं। दूसरी मंजिल पर राज्यपाल की सभागार और अन्य सरकारी कार्यालय हैं। राजभवन में एक सुंदर उद्यान भी है, जो राज्यपाल के परिवार और मेहमानों के लिए मनोरंजन का स्थान है। राजभवन मध्य प्रदेश की एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है। यह राज्य की एक महत्वपूर्ण पहचान भी है। राजभवन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए जाते हैं।

राजभवन के कुछ प्रमुख आकर्षण निम्नलिखित हैं:

  1. राजभवन की मुख्य इमारत
  2. राजभवन का उद्यान
  3. राजभवन का सभागार
  4. राजभवन का पुस्तकालय
  5. राजभवन का संग्रहालय
राजभवन एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। हर साल हजारों लोग राजभवन की यात्रा करते हैं।

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!