BHOPAL NEWS - बड़ी बहन को जहर देकर बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई, हत्या के 2 महीने बाद पता चला

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लड़की ने अपनी बड़ी बहन की जहर खिलाकर हत्या कर दी और बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। दरअसल, लड़की लव मैरिज करना चाहती थी और बड़ी बहन सहित पूरा परिवार उसके खिलाफ था। 

BHOPAL TODAY - गायत्री की मायके में तबीयत बिगड़ी और दो दिन बाद मृत्यु हो गई

अरेरा हिल्स पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय गायत्री पति धर्मेन्द्र यादव बैरसिया इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसका मायका भोपाल के ग्वाल मोहल्ले में हैं। गायत्री नवंबर के महीने में अपने मायके आई थी। 24 नवंबर को उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे इलाज के लिए पहले तो जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। जहां पर 26 नवंबर 2023 को उसकी मौत हो गई।

BHOPAL SAMACHAR - थायराइड की दवाई से युवती की मौत, बयान से लगाए अनुमान

गायत्री ने मरणासन्न कथन में बताया था कि घटना वाले दिन उसने खाना खाने के बाद थायरायड की दवाई खाई थी। इस दवाई के खाने के बाद उसे घबराहट होने लगी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की। जांच के दौरान जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो उसमें मौत की वजह जहरीला पदार्थ बताया गया। इसके बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि गायत्री की छोटी बहन बुलबुल सेन एक युवक से प्रेम करती थी। वह उस युवक से शादी करना चाहती थी। घर के सभी लोग इस शादी के खिलाफ थे।

BHOPAL UPDATE - बुलबुल के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज 

इसी बात को लेकर रोजाना ही घर में झगड़े हो रहे थे। बुलबुल किसी की भी बात को मानने के लिए तैयार नहीं थी। बुलबुल को समझाने के लिए गायत्री मायके आई थी। घटना के पहले गायत्री और बुलबुल का झगड़ा भी हुआ था। टीआई जय हिंद शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर बुलबुल के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे गायत्री के बिसरा की जांच भी कराई जाएगी। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!