ठंड के मौसम में बालों में मेहंदी से कार्डियक अरेस्ट महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत - BHOPAL

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शीत लहर की स्थिति में बालों में मेहंदी लगाने वाली महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो गई। बालों में मेहंदी लगाने की कुछ देर बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। उसकी उम्र 26 साल थी। विवाहित है। पति फ्रांस में जॉब करते हैं। देवर की शादी की तैयारी चल रही थी। 

भोपाल के अशोका गार्डन में रहने वाली 26 साल की पूर्वी साहू प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम करती थी। उनका ससुराल उज्जैन में है। उनके पति आशीष साहू भी केमिकल इंजीनियर हैं। पूर्वी  अपने पति आशीष के साथ दिल्ली के गाजियाबाद इलाके में रहती थीं। 6 महीने पहले पति आशीष एक प्रोजेक्ट के लिए फ्रांस चले गए। पूर्वी अपनी दूधमुंही बच्ची को लेकर अपने मायके भोपाल आ गई। 

दिनांक 6 फरवरी को उज्जैन में देवर की शादी है। पूर्वी के पति आशीष 22 जनवरी को फ्रांस से भारत वापस आ रहे हैं। पूर्वी इसी सब की तैयारी कर रही थी। मंगलवार यानी 16 जनवरी की दोपहर को पूर्वी अपने बालों में मेहंदी लगाकर कुछ समय तक छत में बैठी थीं, जिसके बाद वह नहाने के लिए बाथरूम चली गई। लगभग डेढ़ घंटे तक बाहर नहीं निकली। घरवालों ने आवाज लगाई, लेकिन उन्हें अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। परिवारवालों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो उन्हें पूर्वी बाथरूम में बेहोश मिली। उसकी नाक से खून भी बह रहा था। पूर्वी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!